logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Multilateral school
बहुपक्षीय विद्यालय
ऐसा विद्यालय जिसमें व्यापक विकल्प के रूप में विभिन्न विषय जैसे कला, वाणिज्य, विज्ञान व्यवसाय आदि की शिक्षा एक ही स्थान पर उपलब्ध होती है।

Multi-media instructional package
बहु-माध्यम शैक्षणिक पैकैज
शिक्षा में उपलब्ध-संसाधनों के इष्टतम उपयोग की एक समग्र योजना जिसमें पत्राचार पाठ्यक्रम, पाठ्यसामग्री, गृह अध्ययन प्रयोग, कम्प्यूटर द्वारा दिए गए दत्त कार्य, टेलीविज़न, रेडियो तथा अन्य माध्यमों को अध्यापन पद्धति में एकीकृत किया जाता है। इसका बहुत अच्छा उपयोग खुले विश्वविद्यालय की शिक्षण प्रणाली में किया जाता है।

Multi class teaching
बहुकक्षा अध्यापन
एकल अध्यापक विद्यालयों में एक अध्यापक द्वारा एक समय में एक से अधिक कक्षाओं को पढ़ना।

Multiple correlation
बहु-सहसंबंध
अनेक स्वतंत्र चरों का एक आश्रित चर से संबंध। आश्रित चर पर समूह के अन्य सभी स्वतंत्र चरों के पूर्ण अथवा संयुक्त प्रभाव का पता लगाने के लिए बहु-सहसंबंध की संकल्पना की गई है। इसका प्रयोग तभी किया जाता है जब चरों के संबंध होने के अनेक कारण होते हैं।

Multiple counselling
बहु व्यक्ति उपबोधन
समाज में अधिक से अधिक समायोजन करने के लिए उपबोधक द्वारा समान लक्षण अथवा समान समस्याओं वाले दो अथवा दो से अधिक सेवार्थियों को एक साथ दिया गया परामर्श अथवा अन्य सहायता।

Multiple-point entry scheme
बहु बिंदु प्रवेश योजना
किसी शैक्षिक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए निर्धारित सामान्य अर्हताओं से युक्त शिक्षार्थियों के अतिरिक्त ऐसे शिक्षार्थियों को भी प्रवेश के अवसर, उपलब्ध कराने की योजना जो किसी कारणावश उस कार्यक्रम में यथासमय प्रविष्ट न हो सके या बीच में उससे अलग हो गए थे। ऐसी सुविधाओं के उदाहरण पत्राचार कार्यक्रम और खुला विश्वविद्यालय हैं।

Multiple track (educational technology)
बहु पथ (शैक्षिक प्रौद्योगिकी)
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री के अंतर्गत एक व्यवस्था जिसमें शिक्षार्थी की विषय-सामग्री की श्रुंखला के प्रारंभिक अनुभागों में सफलता अथवा असफलता के आधार पर उसको कार्यक्रम के विकल्पी अनुभागों की सामग्री पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाती है।

Multiple variable experiment
बहु-परिवर्ती प्रयोग
ऐसा सुनिर्दिष्ट प्रयोग जिसमें दो से अधिक कारकों के संबंधों एवं प्रभावों का साथ-साथ अध्ययन किया जाता है।

Multistage sampling
बहुचरणी प्रतिदर्श
नमूना प्रतिचयन की ऐसी विधि जिसमें पहले समष्टि के एक अंग का चयन, फिर उस अंग के एक प्रति अंग का चयन करते हुए क्रमशः व्यक्तियों का चयन किया जाता है।

Multivariate analysis
बहु-चर विश्लेषण
ऐसी सांख्यिकीय प्रविधियों का वर्ग जिससे अनेक चरों के साथ साथ मापन और प्रयोग द्वारा उनके पारंपरिक संबंधों, प्रभावों औरकारकों का निरूपण किया जाता है।


logo