क्यूपोला
एक बेलनाकार ऊर्ध्वाधर भट्टी जो धातुओं को, विशेष रूप से ढलाई में प्रयुक्त ढलवाँ लोहे को, पिघलाने के काम आती है। इसमें धातु, कोक और गांलक को भट्टी के ऊपर से डाला जाता है जो वायु प्रवाहित गरम कोक के संपर्क में आते हैं।
Cupping test
चषकन परीक्षण
देखिए-- Mechanical text के अंतर्गत
Cuprite
क्यूप्राइट
Cu₂O, ऑक्सीकृत ताम्र अयस्क, जिसमें 88.8% तांबा होता है। इसके त्रिसमलंबाक्ष क्रिस्टल होते हैं। कठोरता 3.5--4, आपेक्षिक घनत्व 5.8--6.15।
Cupro-nickel
ताम्र-निकैल
ताम्र-निकैल मिश्रातुओं की श्रेणी जिनमें 15%--75% तक निकैल होता है। ये अत्यंत तन्य तथा अच्छे संक्षारणरोधी होते हैं। सबसे अधिक प्रचलित मिश्रातु में 20--30% निकैल होता है जिसका उपयोग संघनित्र--ट्यूबों में किया जाता है।
Curie point
क्यूरी-बिंदु
वह रूपान्तरण ताप जिसके नीचे लोहा, कोबाल्ट, निकैल अथवा वे मिश्रातु जिनमें ये तत्व मौजूद हों, चुंबकीय होते हैं और इस ताप के ऊपर वे अपने चुंबकीय गुण खो देते हैं। शुद्ध लोहे का क्यूरी--बिंदु 768°C है।
Current efficiency
धारा दक्षता
किसी विद्युत रासायनिक प्रक्रम में विद्युत धारा द्वारा निक्षेपित पदार्थ की मात्रा का और फैराडे नियम द्वारा परिकलित मात्रा का अनुपात। इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। इसे इलेक्ट्रोड दक्षता भी कहते हैं।
Cutlery steel
कटलरी इस्पात
एक प्रकार का स्टेनलेस इस्पात जिसका उपयोग कटलरी के निर्माण में होता है।
देखिए-- Stainless steel भी
Cyanidation
सायनाडन
देखिए-- Cyanide process
Cyanide process
सायनाइड प्रक्रम
इस प्रक्रम में स्वर्ण और रजत अयस्कों को बारीक पीसकर उनका सोडियम अथवा पोटैशियम सायनाइड के तनु विलयनों के साथ निक्षालन किया जाता है। धातु अंश घुलकर संकुल सायनाइड बना लेते हैं। विलयन को छानकर सीमेंटीकरण द्वारा यशद की मदद से स्वर्ण और रजत का पुनः अवक्षेपण कर लिया जाता है। स्वर्ण और रजत के निष्कर्षण की यह विधि मैकार्थर फारेस्ट सायनाइड प्रक्रम कहलाती है। इसे सायनाइडन भी कहते हैं।