हाफटोन प्रक्रिया
हाफ टोन प्रणाली से ब्लाक निर्माण की प्रक्रिया।
halftone screen
हाफ टोन जाली
अर्द्ध छाया प्रणाली से ब्लॉक बनाते समय प्रयोग में लाई जाने वाली जाली। यह जाली सूक्ष्म-मोटी प्रकार की होती है।
hand composing
हाथ से कंपोज
हाथ से किया गया मूद्राक्षर संयोजन। कंपोज की यह प्रारंभिक प्रणाली है जो मशीनों (मोनोटाइप, लाइनोटाइप आदि) तथा फोटो प्रणाली से किये जाने वाली कंपोजन प्रणाली से भिन्न होती है।
hand engraved
हस्त-तक्षित
यंत्र तक्षित से भिन्न हाथ से किया गया तक्षण।
hand lettered
हस्तांकित
पत्र-पत्रिकाओं की नाम-पट्टिका, शीर्षक आदि जिन्हें छापा नहीं जाता बल्कि कलाकार हाथ से लिखकर तैयार करता है।
hand lettering
हस्तांकन, हस्त लिखाई
हाथ से लिखाई।
hand out
विज्ञप्ति
पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशनार्थ या प्रचारार्थ तैयार किया गया वक्सव्य या सूचना पत्रक।
hand press
हाथ प्रेस, हैंड प्रेस
छपाई की वह मशीन जो बिजली से नहीं बल्कि हाथ और पैर से चलाई जाती है।
hand proff
हैंड प्रूफ
हाथ से उठाया गया प्रूफ। आजकल अधिकतः मशीन से प्रूफ उठाया जाता है।