ह्यूमस निर्माण
जैव पदार्थ के अपघटन के फलस्वरूप ह्यूमस बनने की क्रिया।
Humin
ह्यूमिन
जैव पदार्थ का वह अंश जो तनु क्षार से मृदा के निष्कर्षण पर भी पृथक नहीं होता।
Humus
ह्यूमस
पूर्णतः अपघटित जैव पदार्थ जो मृदा में सापेक्षतः स्थायी होता है।
Hybrid
संकर
विभिन्न प्रभेदों अंतः प्रजात क्रमों के संकरण से उपलब्ध प्रथम उत्पादन या उपज।
Hydration
उदकन
किसी पदार्थ द्वारा जल शोषण की प्रक्रिया।
Hydraulic conductivity
चलजलीय चालकता
किसी निश्चित विभव प्रवणता की अनुक्रिया के अनुसार मिट्टी में जल की चालक गति।
Hydraulic equilibrium
जलचालित साम्यावस्था
मृदा में जल-झिल्ली के शून्य प्रवाह दर की एक अवस्था।
Hydrologic cycle
जलीय चक्र
जल का वायुमंडल से पृथ्वी और पुनः पृथ्वी से वायुमंडल में जाने का परिपथ। ऐसा विभिन्न चरणों अथवा प्रक्रमों में वर्षण, अपरोधन, अंतःस्यंदन, अंतःस्रवण, संचयन, वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन द्वारा होता है।
Hydrolysis
जल अपघटन
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा हाइड्रोजन आयनों का विस्थापन सोडियम, पोटैशियम, कैल्सियम तथा मैग्नेशियम जैसे धनायनों द्वारा होता है।
Hydromorphic
हाइड्रोमार्फी मृदा
जल की अधिकता अथवा अवायवीय दशाओं में विकसित मृदाएँ।