परिवार के कुछ सदस्यों के बीच पारस्परिक यौन-सम्बन्ध जिसे समाज द्वारा निषिद्ध माना जाता है जौसे भाई-बहन या पिता-पुत्री में यौन सम्बन्ध।
Incorrigible child
असुधार्य बालक
ऐसा अपचारी या व्यवहार-दोषी बालक जिसका सुधार असंभव प्रतीत हो।
Incorrigibility
असाध्यता
बालक अयवा अवयस्क का ऐसा असाधारण व्यवहार जिसका सुधार और परिमार्जन दुष्कर हो। सामान्यतः ऐसे व्यवहार करने वाले बालक बाल-न्यायालय के क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं।
Indentured apprenticeship
करारबद्ध शिक्षुता
शिक्षुता की एक प्रणाली जिसके अन्तर्गत नियोजक अनुबंध द्वारा शिक्षु को दो या तीन वर्ष लम्बी अवधि तक वेतन तथा वेतन वृद्धि की गारन्टी देता हैं।
Indeterminate sentence
अनियतकाल दण्ड
अपराध के लिए कारावास की ऐसी सजा जिसमें समय की कोई सीमा नहीं होती। अपराधी की रिहाई बंदीगृह में उसके अच्छे व्यवहार पर निर्भर होती हैं।
Indirect communication
अप्रत्यक्ष संसूचन, अप्रत्यक्ष संपर्क
संगठन अथवा समूह के सदस्यों में सूचना विचार तथा भाव आदि का अपरोक्ष स्त्रोतों अथवा साधनों के माध्यम से अदान-प्रदान या संचार की स्थिति अयवा व्यवस्था, जैसे कर्मचारियों को उनके कार्ये में विचार-गोष्ठियों या विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से निर्देशन देना।
Individual practice
वैयक्तिक वृत्ति, एकल पेशा
प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दी जाने वाली सेवा की वह पद्धति जिसमें वह स्वतंत्र रूप से अकेले ही सेवा प्रदान करता है। उसका अपना कार्यालय तथा साधन होता है। वह सहकर्मियों का सहयोग नहीं लेता या बहुत कम लेता है।
Indoor relief
अंतःशाल सहायता
व्यक्ति को सार्वजनिक अथवा व्यक्तिगत रूप से मिलने वाली वह सहायता जो उसे अपने घर के बजाय किसी शिविर अनाथाश्रम अथवा इसी प्रकार की अन्य संस्थाओं में रहने पर प्राप्त होती हैं।
Industrial arbitration
उघोग विवाचन
मालिकों और कर्मचारियों के बीच उत्पन्न विवादों को सुलझाने के लिए उन्हें निष्पक्ष अधिनिर्णायकों को सौंप देने की प्रक्रिया।
Industrial community
औधोगिक समुदाय
किसी क्षेत्र में स्थापित एक या कई औधोगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का वह समूह जो आपस में अन्तःक्रिया करते है और औघोगिक प्रतिष्ठानों के इर्द-गिर्द उनके जीवन के कुछ सामान्य लक्ष्य भी निर्मित हो जाते हैं। सामान्य रूप से इस प्रकार के समुदायों में कुछ ऐसे सदस्य भी सम्मिलित हो जाते हैं जो उघोगेतर कार्य करते हुए उस समुदाय की कुछ विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।