एंग्विनिडी कुल का एक वंश। देह प्रायः 15 मि. मी. लंबी, परिपक्व कृमि पतले, आधारी ग्रसिका कंद मुद्गराकार और फैला; जठरागम स्पष्ट नही; गर्भाशय चतु;स्तंभिक; गर्भाशय-पश्च कोश सुस्पष्ट, पूंछ लंबी, शंकुभ होती है।
Diverticulum
अंधवर्ध
प्राणि परजीवी सूत्रकृमियों में ग्रसिका के आधार से निकली बंद सिरे वाली नलिका।
Dixenic
द्वि आगंतुक
दो जैव अस्तित्वों की उपस्थिति में सूत्रकृमि संवर्धन।
DNA replicase
डी.एन.ए. रेप्लीकेज
डी.एन.ए. प्रतिकृतियन के लिए आवश्यक विशिष्ट एन्जाइम समिश्र।
Dolichodera
डोलीकोडेरा
हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। मादा लंबी, अण्डाकार, अंतस्थ उभार रहित;भग अंतस्थ या अधोअंतस्थ परिगवाक्षी; गोलक उपस्थित; मूलाधार-गुलिकाएं अनुपस्थित; नर नहीं मिलते, पार्श्व क्षेत्र में 3 कटान तथा भीतरी कटान अल्पपरिवर्धित।
Dolichorhynchus
डॉलिकोरिकस
टाइलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश। स्पष्ट अनुप्रस्थ तथा अनुदैर्ध्य धारियां एक-दूसरे को काटती हैं जिससे क्यूटिकल पर वर्ग बन जाते हैं (पार्श्व क्षेत्र गर्तिकायुक्त); अनुदैध्र्य कटक उपस्थित; जगरागम द्विपालिक; अंडाशय उभय अंडाशयी भग पार्श्व क्यूटिकलीय पल्लों से युक्त; प्रपुटी सिरे पर द्विखोचित होती है।
Dominant
प्रभावी, प्रमुख
1. (आनुवंशिकी) युग्मविकल्पी आनुवंशिक कारकों के जोड़े का एक कारक जो अपने विपरीत कारक (अप्रभावी) की अभिव्यक्ति को दबा देता है।
2. (लक्षण) वह लक्षण जो एक, पीढ़ी में अपने को अभिव्यक्त करता है।
Dorsal ganglion
पृष्ठीय गुच्छिका
तंत्रिका वलय के पश्चों स्थित छोटी गुच्छिका जिससे पृष्ठ तंत्रिका निकलती है।
Dorsal gland
पृष्ठ ग्रंथि
ग्रसिका के आंधार प्रक्षेत्र के पृष्ठ भाग में स्थित एककेंद्रकीय ग्रंथि।
Dorsal gland opening
पृष्ठ ग्रंथि छिद्र
वह बिंदु जहाँ पृष्ठ ग्रंथि ग्रसिका की अवकाशिकाओं में खुलती है।