logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Breach, pull
कर्ष - ब्रेच
इस प्रकार के ब्रोच को छिद्र के बीच से गुजारने के लिये खींचना पड़ता है।

Break even point
लाभ - अलाभ बिन्दु
सादृश्य मदों के लिए संचालन दर का निर्गत, जिस पर संचालन लागत एवं संभावित प्रतिलाभ दोनों बराबर होते हैं।

Breakdown maintenance
भंग - अनुरक्षण
मशीन, उपकरण या तन्त्र के बिगड़ने पर उसे पुनः कार्यशील बनाने के लिये की जाने वाली मरम्मत आदि।

Breast wheel
मध्याहत पहिया
पेल्टन - टरबाइन के इस प्रकार के पहियों में जल, पहिये की अक्ष ऊँचाई पर प्रवेश करता है।

Brinell hardness
ब्रिनेल कठोरता
ब्रिनेल द्वारा विकसित विधि से प्राप्त धातु पृष्ठ कठोरता यह गुलिका पर लगाया गया मानक भार और उसके द्वारा उत्पन्न दंतुरण क्षेत्रफल का अनुपात होता है।

Brittle fracture
भंगुर विभंजन
किसी अवयव का ऐसा विभंजन जिसमें पराप्रत्यास्थ निरूपण न्यूनतम होता है।

Brittleness
भंगुरता
पदार्थ का वह गुण जो उसको प्रभावित करने पर बिना स्थाई रूप परिवर्तन किए ही विभाजित कर दे।

Broach
ब्रोच
एक प्रकार का ऋजु औजार जिसकी लम्बाई में कर्तक दाँते बने होते हैं। प्रत्येक दाँता हल्का कट करता है इनका उपयोग प्रायः छिद्रों को परिवर्धित, चिकना एवं अपेक्षित रूप प्रदान करने में होता है। इसके धड़ पर दाँते सुव्यवस्थित ढंग से बने होते हैं और यह वृताकार छिद्र को वर्गाकार छिद्र में शीघ्रता से बना देता है। विषम छिद्रों को परिवर्धित एवं चिकना बनाने में भी इस औजार का इस्तेमाल होता है, विशेषकर जहाँ पर अन्य प्रकार के घूर्णी औजार काम में नहीं आ सकते जैसे ताले का पिन, जिसमें ताली की नली प्रवेश करती है।

Broach, push
धकेल ब्रोच
एक प्रकार का ब्रोच जिसे कार्य के मध्य से गुजारने के लिये धकेलना पड़ता है। यह कर्ष - ब्रोच की अपेक्षा आमाप में छोटा एवं अनम्य होता है। इसका कार्य भी छिद्रों को पेक्षित आकार देना होता है।

Broaching
ब्रोचन
ब्रोच औजार की सहायता से छिद्रों को परिवर्धित, चिकना एवं खरादने का प्रक्रम। यह प्रक्रम हस्त- प्रचालित दाबित्रों कर्ष-पेंच मशीनों बरमा एवं खराद मशीनों तथा द्रव चालित ब्रोच-मशीनों पर किया जाता है। धकेल ब्रोच ऊर्ध्वाधर मशीनों पर निष्पादित किया जाता है और इसमें लघु अनम्य ब्रोचों का इस्तेमाल होता है।


logo