logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Module
मॉड्यूल
ऐसी शैक्षणिक सामग्री जिसमें किसी विषय के एक विशिष्ट भाग को सर्वांग रूप से प्रस्तुत किया जाता है। इसमें उस भाग के उद्देश्य, विषयवस्तु शिक्षण-अधिगम विधि, उसका अनुप्रयोग, विश्लेषण एवं मूल्यांकन सभी समाविष्ट होते हैं।

Monitoring procedure
मॉनिटरण, परिवीक्षण प्रक्रिया
किसी शैक्षिक कार्यक्रम के विषय में निरंतर सूचना तथा प्रतिपुष्टि प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया।

Monotonous phonation
एकरूप स्वनन
सस्वर वाचन की एक शैली जिसमें स्वर के सामान्य आरोह अवरोह एवं तीव्रता का अपेक्षाकृत आभाव होता है।

Moore's theory (of distance education)
मूर सिद्धांत
1. दूरस्थ शिक्षा में प्रयुक्त एक दृष्टिकोण। इसके अनुसार दूरस्थ अध्यापन में जनसंचार माध्यमों का प्रयोग कर इसे औद्योगिक अध्ययन अध्यापन का रूप दिया जाता है। इसमें विशाल विद्यार्थी समूह के लिए विशेष रूप से विकसित पाठ्यक्रम के वैयक्तिक अध्ययन पर बल दिया जाता है। इसका प्रयोग खुली शिक्षण संस्था तथा पत्राचार कार्यक्रमों में भी किया जा सकता है। 2. स्वायत्तता तथा दूरी इन दो विमाओं पर शैक्षणिक कार्यक्रमों के वर्गीकरण का एक सिद्धांत। इसके अनुसार स्वायत्तता का आशय है कि शिक्षार्थी अपने उद्देश्यों, उन्हें प्राप्त करने के संसाधनों तथा मूल्यांकन प्राक्रियाओं का चयन करने में स्वतंत्र होता है। दूरी का संबंध शैक्षणिक कार्यक्रमों के संप्रेषण तथा संरचना से है। संप्रेषण का अर्थ शिक्षार्थी तथा अध्यापक के बीच संभाव्य अन्योन्यक्रिया से है तथा संरचना का अर्थ है कि अध्यापन कार्यक्रम शिक्षार्थी के अधिगम उद्देश्यों, उनके क्रियान्वयन तथा मूल्यांकन के अनुसार हो।

Moral maturity
नैतिक परिपक्वता
विकास की एक अवस्था जब व्यक्ति अथवा समूह क्या सही और उचित है इसका निर्णय करने योग्य हो जाता है। वह व्यक्ति अथवा समूह अपनी क्षमता तथा सांस्कृतिक प्रत्याशाओं के अनुकूल नीतिपरक आचरण के सिद्धांतों को क्रियान्वित करता है।

Mother play
मातृ-क्रीड़ा
फ्रोबल द्वारा लोरियों, खेलों और गीतों को दी गई संज्ञा जिसका प्रयोग बच्चों के मनोरंजन एवं विकास के लिए किया जाता है।

Motor learning texonomy
गति अधिगम वर्गिकी
मेरिल द्वारा विकसित विषयवस्तु पर आधारित गति संबंधी कौशलों के वर्गीकरण की एक योजना जिसके अंतर्गत पांच कौशल वर्ग हैं: शारीरिक शिक्षा, संचार, ललित कलाएं, भाषा तथा व्यावसायिक कौशल।

Multicultural education
बहु-सांस्कृतिक शिक्षा
जटिल मानवीय संबंधों में विविध संस्कृतियों की मान्यता के अनुसार व्यक्ति को विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक वास्तविकताओं के लिए तैयार करने की शिक्षा। शिक्षा की इस प्रक्रिया द्वारा व्यक्ति में विभिन्न सांस्कृतिक पर्यावरण में प्रत्यक्षण, विश्वास, मूल्यांकन तथा व्यवहार करने की क्षमताएं विकसित होती हैं।

Multicultural teacher education
बहु-सांस्कृतिक अध्यापक शिक्षा
ऐसा अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम जो अध्यापक में बहु-सांस्कृतिक शिक्षा के लिए आवश्यक योग्यता और कौशल का विकास करे। दे. multicultural education

Multidimensional growth curve (generalised)
बहु-विमा वृद्धि वक्र
1. विविध शारीरिक विमाओं तथा संरचनाओं की वृद्धि का सम्मिश्र जिससे व्यक्ति की समग्र वृद्धि का वर्णन किया जा सकता है और, 2. एक समूह की वृद्धि की सामान्य विशेषताओं को दर्शानेवाला वक्र।


logo