कुछ देशों मे अध्यापन व्यवसाय अपनाने के इच्छुक छात्र को अध्यापन प्रमाण पत्र देने के लिए निर्घारित अपेक्षाओं की जांच के लिए मौखिक अथवा लिखित परीक्षण।
examinee
परीक्षार्थी
परीक्षा देने वाला व्यक्ति जिसकी परीक्षा लिखित अथवा मौखिक ढंग से की जाए।
examiner
परीक्षक
वह व्यक्ति जो लिखित अथवा मौखिक परीक्षा लेता हो।
exceptional child
असाधारण बालक
वह बालक जो मानसिक शारिरिक, सामाजिक और संवेगामत्क आदि विशेषताओं में औसत से विशिष्ट हो और यह विशिष्टता इस स्तर की हो कि उसे अपनी विकास क्षमता की उच्चतम सीमा तक पहुंचने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता हो।
exchange teacher
विनिमय अध्यापक
पारस्परिक स्थानान्तरण द्वारा एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में जाने वाला अध्यापक।
exclusivism
व्यावर्तकतावाद
अ- शिक्षा दर्शन में प्रयुक्त वह धारणा जिसके अनुसार शिक्षा का संबंध पूर्ण जीवन से न होकर उसके कुछ पक्षों से ही हो।
आ- यह विचारधारा जिसके अनुसार कोई शिक्षा संस्था या शिक्षा प्रणाली किसी विशेष वर्ग के लिए होती है।
experience activity method
अनुभव क्रिया प्रणाली
शिक्षण की विधि जिसमें शिक्षार्थी के अनुभवों के आधार पर ही पढ़ाया जाता है।
experimental education
प्रायोगिक शिक्षा
अ- प्रायोगिक विद्यालयों द्वारा दी गई एक विशेष प्रकार की शिक्षा जो सरकारी या निजी विद्यालय में दी जाने वाली सामान्य शिक्षा से भिन्न होती है तथा जो निश्चय ही सामान्य से भिन्न शिक्षा सिद्धांतों पर आधारित रहती है। इसके कार्यक्रम इस प्रकार व्यवस्थित किए जाते हैं कि वे, औपचारिक प्रयोगों में सही बैठते हैं। जहां परस्पर समूह चर्चाओं या अध्यापक और छात्र कार्यकर्ताओं के परस्पर संबंधों से विद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम में बार-बार परिवर्तन करने की आवश्यकता प्रतीत होती हो वहां इन प्रयोगों का महत्त्व समझा जा सकता है।
आ- शैक्षिक अनुसंधान की प्रयोगिक पद्धतियों तथा शोध कर्ताओं की व्यावसायिक शिक्षा में शिक्षण-कार्यक्रम।
इ- शिक्षा के छात्रों का वह पाठ्यक्रम जिसमें शिक्षा में प्रयोग और मूल्यांकन की पद्धतियों और उच्च स्तर की सांख्यिकी का अध्ययन हो।
experimental school
प्रयोगात्मक विद्यालय
ऐसे प्रारम्भिक या माध्यमिक विद्यालय जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अध्यापक प्रशिक्षण संस्था से संबंधित हों; इसमें नई-नई प्रशिक्षण पद्धतियों, विषय सामग्री के नए तरीके के संगठन, मनोवैज्ञानिक प्राक्कल्पनाओं तथा अनुसंधान पर आधारित सिद्धाँतों का परीक्षण किया जाता है। इन विद्यालयों का प्रयोग माडल अभ्यास अथवा प्रदर्शन विद्यालयों के रूप में भी होता है।
expressive therapy
अभिव्यक्ति-चिकित्सा
वह चिकित्सा विधि, जिसमें रोगी को खेल, संगीत, सामाजिक नाटक आदि के माध्यम से अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की स्वतन्त्रता होती है, इससे रोगी के संघर्षो के समाधान की विभिन्न सीमाओं पर पहुंचा जा सकता है। इसमें चिकित्सक केवल अनुकुल वातावरण उत्पन्न करने में सहायता करता है और चिकित्सा प्रक्रिया में अल्प भाग ही लेता है।