logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Heterotroph
परपोषित ऐसा जीव जिसमें केवल कार्बनिक यौगिकों के अपघटन से जीवन प्रक्रमों के लिए ऊर्जा लेने की क्षमता होती है।

Hill
पहाड़ी पर्वत और पहाड़ी सापेक्ष शब्द हैं। किसी क्षेत्र विशेष में सामान्यतः पहाड़ी, पर्वत की अपेक्षा कम ऊँचाई की होती है।

Histic epipedon
हिस्टिक एपिपेडॉन जल निकास के अभाव में पूरे वर्ष के किसी न किसी कालावधि में जल से संतृप्त रहने वाला खनिज जो मृदा पृष्ठ की ऊपरी परत या उसके पास होता है।

Histogram
आयत चित्र वह रेखाचित्र जिसमें नमूनों के अध्ययन किए गए गुणों को सतत रूप से आकार रूप में दर्शाया जाता है।

Histosol
हिस्टोसॉल मृदावर्गीकरण की यू. एस. व्यापक प्रणाली का एक मृदा आर्डर जिसमें जैव मृदा सम्मिलित हों।

Horizon (soil)
संस्तर (मृदा) भू पृष्ठ के समानांतर मृदा की परत जिसके गुण न्यूनाधिक सुपरिभाषित हों।

Horizon
संस्तर स्थिति कुछ विशिष्ट लक्षणों यथा- वनस्पतिजात, प्राणिजात या शैल-रचना से युक्त एक काल निर्देशी स्तरिक तल या स्थिति।

Hue
वर्णिमा तीन वर्ण चरों में से एक जिससे प्रधान स्पेकट्रमी वर्ण का पता चलता है।

Humic acid
ह्यूमस अमेल ऐसे अनिश्चित संघटन वाले असित जैव अम्लों का मिश्रण जो मृदा के तनु क्षारीय सार के अम्लीकरण की क्रिया से अवशोषित हो जाता है।

Humidity
आर्द्रता वायु में जलवाष्प की मात्रा का सूचक।


logo