logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Register
प्रयुक्ति
एक विशेष विषय क्षेत्र से संबंधित शब्दावली एवं वाक्यावली। जैसे- बैंकों में प्रयुक्त विशिष्ट शब्दावली / वाक्यावली (cheque, pay in slip, debit, credit आदि।)

Relational Lexical Unit
संबंध सूचक कोशीय इकाई
वाक्य में प्रयुक्त वे भाषिक इकाइयाँ जो भाषिकेतर जगत से प्रत्यक्ष संबंध नहीं रखतीं। वे पदार्थों के परस्पर संबंध की सूचना देती हैं, जैसे- 'की', 'और', 'तथा'।

Restricted (Form)
परिसीमित /प्रतिबंधित (रूप)
शब्द का ऐसा रूप जो किसी विशिष्ट शब्द संयोग में प्रयुक्त होता है। जैसे- 'दो' के लिए 'ब-' का प्रयोग केवल 'बत्तीस' आदि संख्याओं में हो सकता है।

Root
मूलांश / धातु
शब्द से समस्त प्रत्ययों को हटा देने के पश्चात् बचा हुआ अंश।

Run On Word
संदंध अनुक्रमी शब्द
वे शब्द जो प्रधान शब्द की सहायता से व्याकरण के सामान्य नियमों का अनुप्रयोग करते हुए प्रधान शब्द के बाद दिखाएँ जाएँ जैसे- lexicography...….ical ….ically।

Sample
नमूना / प्रतिदर्श ञंश

Script
लिपि
किसी भाषा के लिए प्रयुक्त लेखन व्यवस्था।

Scriptorium
प्रविष्ट लेखागार / कोश लेखागार
कोश की प्रविष्टि कार्डों के संग्रह का स्थान।

Segmental (Sound)
खण्डीय (ध्वनियाँ)
एक के बाद अनुक्रम में आने वाली ध्वनियाँ जिनको एक दूसरे से अलग किया जा सकता है।

Segmentation
खण्डीकरण
एक अनुक्रम में आई हुई ध्वनियों को एक दूसरे से अलग करने की प्रक्रिया।


logo