logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Brake cylinder
ब्रेक सिलिण्डर
द्रवीय ब्रेक तन्त्र में ड्रम के अन्दर स्थिति सिलिण्डर जिसमें पिस्टन चालित ब्रेक शू लगे होते हैं। सिलिण्डर के दोनों सिरे खुले होते हैं।

Brake drum
ब्रेक ड्रम
ढलवां लोह अथवा दाबित इस्पात से निर्मित ढोल जिसकी भीतरी पृष्ठ पर ब्रेक शू लगता है । ढोल हब पर आरोपित रहता है।

Brake hose
ब्रेक हॉज
धातुयी ट्यूबन और अग्र चक्र सिलिण्डर के बीच नम्य हॉज जोड़ जिससे ब्रेक द्रव अग्र चक्र सिलिण्डरों में पहुँचता है।

Brake lining
आरोध - आस्तर
आरोध की आन्तरिक पृष्ठ पर लगाये जाने वाली एक घर्षणी पदार्थ की परत जो ब्रेक ड्रम के सम्पर्क में आने पर गतिरोध उत्पन्न करती है।

Brake power
ब्रेक शक्ति
आरोध - युक्त से मापी जाने वाली इंजन या टर्बाइन की शाफ्ट पर उपलब्ध शक्ति।

Brake shoe
ब्रेक - शू
वक्राकार चक्र से लगी ढली धातु जिसे ब्रेक लगाते समय ब्रेक ड्रम के प्रतिकूल दबाया जाता है।

Brake shoe clearance
ब्रेक शू अन्तराल
ब्रेक ड्रम की अन्दर सतह और ब्रेक शू पर लाइनिंग के बीच का अन्तराल।

Brake thermal efficiency or Overall thermal efficiency (of an engine)
(ब्रेक ऊष्मीय दक्षता) या (सर्वांग ऊष्मीय दक्षता)
आदिचालक की शैफ्ट पर उपलब्ध निर्गम कार्य एवं प्रदत्त ऊष्मा का अनुपात।

Braz welding
ब्रेज वेल्डन
किसी भी पुर्जे पर गढढ़ों अथवा तरेडों को उत्ताप गलनांकी पूरक धातु द्वारा भरना।

Brazing
ब्रेजन
जोड़े जाने वाले भागों के मध्य अवकाश को उत्ताप गलनांकी पूरक धातु से कोशिका प्रक्रिया द्वारा भरना।


logo