जटिल संप्रत्ययों का रेखागणितीय तथा ज्यामितीय आकृतियों की सहायता से प्रत्यक्षीकरण अथवा चाक्षुषीकरण करानेवाला मॉडल।
Model, mathematical
गणितीय मॉडल
गणितीय समीकरणों अथवा प्रतीकों के रूप में अमूर्त प्रस्तुतीकरण। यह आनुभविक निष्कर्षों के गुणात्मक रूप एवं विषय की मुख्य संरचनात्मक तथा संक्रियात्मक विशेषताओं के परिमेयों के संबंध को युक्तिमूलक रूप से अभिव्यक्त करता है।
Model, mechanical
यांत्रिक मॉडल
आगत और निर्गत चरों की संक्रियाओं का प्रत्यक्षण करानेवाला ऐसा मॉडल जिसमें मूर्त सामान्यतः आरेखीय साधनों का प्रयोग किया जाता है।
Model, replica
प्रतिकृति मॉडल
सामान्यतः स्थानिक अथवा कालिक माप में परिवर्तन के अनुसार की जानेवाली सामग्री संबंधी चित्राभिव्यक्ति करनेवाला मॉडल।
Model symbolic
प्रतीकात्मक मॉडल
संप्रत्यात्मक पद्धतियों को अभिव्यक्त करने के लिए शाब्दिक अथवा आरेखीय अमूर्त मॉडल।
Modality of exemplar
प्रतिमान विशेषता
संप्रत्यय प्राप्ति की प्रक्रिया में प्रयुक्त किए जाने वाले प्रतिमानों की निम्न दो विशेषताएं होती हैं -- माध्यम तथा आकार। माध्यम के तीन प्रकार होते हैं: वस्तु. चित्र तथा प्रतीक। आकार का तात्पर्य प्रतिमान एकक की जटिलता से है। माध्यम का चयन तथा आकार की जटिलता संप्रत्यय प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल अथवा कठिन बनाती है।
Model lesson
मॉडल पाठ, आदर्श पाठ
1. शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में अनुभवी अध्यापकों द्वारा प्रशिक्षार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विभिन्न शिक्षण विधियों के प्रदर्शन के लिए वास्तविक विद्यालयी स्थिति में किया गया शिक्षण कार्य।
2. अंतः सेवा शिक्षकों के लाभ के लिए भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
Modular instruction
मॉड्यूली शिक्षण
मॉडयूल के चारों ओर संरचित व्यष्टि सापेक्ष शिक्षा कार्यक्रम। मॉड्यूल अध्ययन की पृथक-पृथक आनुक्रमिक इकाई (यूनिट) है।
Modular training
मॉड्यूल प्रशिक्षण
अध्यापकों, पाठ्य पुस्तक लेखकों, पाठ्यक्रम निर्माताओं में मॉड्यूल का निर्माण और प्रयोग करने की क्षमता विकसित करने का कार्यक्रम।
Modulator
वर्ण प्रभावी, मॉडुलक
1. ग्रेनिट के अनुसार किसी भी रंग का कोई विशिष्ट या विलक्षण संवेदन करानेवाला एक प्राक्कल्पित ग्राहकांग या संवेदनांग।
2. दृश्य स्पैक्ट्रम के केवल सीमित क्षेत्र के प्रति ही अनुक्रिया कर सकने वाली दृष्टिपटलीय इकाइयां।