नियत लक्षण, स्वाभाविक लक्षण
वर्गीकृत वस्तुओं के ऐसे लक्षण जो वस्तु से अलग नहीं किए जा सकते हैं और जिनके बिना वस्तु वह नहीं रह जाती।
natural material
सहज द्रव्य, प्राकृतिक द्रव्य
मूर्त द्रव्य जो प्रकृति से लिए जाते हैं और प्रकृति में उसी रूप में पाये जाते हैं।
near natural material
ईषद् संसाधित द्रव्य
ऐसे प्राकृतिक द्रव्य जो थोड़ी मात्रा में बिना मशीन या तकनीक के संसाधित किए जाते हैं ताकि उन्हें इस्तेमाल के योग्य बनाया जा सके।
network charging system
न्यूआर्क आदान-प्रदान पद्धति
एक अमरीकी पद्धति जिसमें पुस्तकों का रिकार्ड रखने के लिए पुस्तक पत्रक पर पुस्तक लेने वाले का नंबर एवं तिथि लिखी होती हैं। प्रत्येक सदस्य के पास एक सदस्यता पत्रक होता है जिससे वह नियमानुसार पुस्तकालय से पुस्तकें ले सकता हैं।
noise
उद्वाचित दोष, अनभिप्रेत संकेत
एक ऐसा उद्वाचित संकेत जो संचार पद्धति में वांछित संकेत में विध्न डालता है।
noise factor
उद्वाचित दोष गुणक
संपूर्ण चयन किये गए ग्रंथों में चुने गए ग्रंथों के अनुपात में प्रसंगत पुस्तकों की संख्या।
notation
अंकन
किसी वर्गीकरण पद्धति में वर्गों को चित्रित करने वाले वर्गांक।
notational plane
अंकन स्तर, अंकन तल
संख्याओं का स्तर जो संकल्पना को चित्रित करे।
notational system
अंकन पद्धति
अंकों को प्रत्युक्त करने वाली पद्धति।
note section
टिप्पठी परिच्छेद
पुस्तक या प्रलेखों के संदर्भ में मुख्य प्रविष्टि का वह परिच्छेद जिसमें माला का नाम या संबंधित पत्रिकाओं के या पुस्तकों के नाम तथा अन्य प्रकार की सूचना का विवरण दिया जाए।