logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

equivalent form
तुल्य आकार
एक परीक्षण को दो प्रकार या दो प्रकार के परीक्षण जो इतनी समानता रखते हों कि एक दूसरे के स्थान पर प्रयुक्त किये जा सकें। ऐसे परीक्षणों में एकांश भिन्न होते हुए भी विषयवस्तु में प्रकारता, कठिनाई और विभेदी मूल्यों आदि की दृष्टि से समानता रहती है।

error choice technique
त्रुटि वरण प्रविधि
दो अशुद्ध विकल्पों में से एक को चुनने के लिए बाध्य करके व्यक्ति की अभिवृत्ति जानने की विधि।

esprit de corps (we feeling)
संधभाव
शिक्षा अथवा किसी संस्था के सदस्यों में परस्पर प्रतीति की भावना। संस्था के प्रति भक्ति और निष्ठा भाव रखते हुए 'हम सब एक हैं' की भावना।

essay examination
निबंध परीक्षा
एक प्रकार की लिखत परीक्षा जिसमें छात्रों को विस्तार से लिखने, सार देने, आलोचना करने, तुलना करने, पुनर्गठन या मूल्यांकन करने, अथवा कुछ कहने या विश्लेषण आदि करने के लिए कहा जाता है और उसका विषयनिष्ठ मूल्यांकन किया जाता है।

essentialism
सारग्राहितावाद
एक सिद्धांत जिसकी मान्यता यह है कि शिक्षा में कुछ ज्ञान, कौशल, अभिवृत्ति, आदर्श आदि सामान्य, आवश्यक और अपरिहार्य हैं।

evaluation scale
मूल्यांकन मापनी
मूल्य निर्धारण करने का उपकरण जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु की एक या अनेक विशेषताओं का मूल्यांकन किया जाता हो।

evaluative criterion
मूल्यांकन-कसौटी, मूल्यांकन निकष
अ- शिक्षा संस्थाओं को मान्यता देने वाली एजेंसी अथवा निकाय के निर्धारक कारक जिनके अनुसार शिक्षा संस्थाओं का विश्लेषण कर यह निर्धारित किया जाता है कि उसे मान्यता मिलनी चाहिए या नहीं। आ- व्यक्ति या व्यक्ति समूह अथवा किसी पद्धति की जांच करने के लिए मानक स्तर। इ- किसी परीक्षण की वैधता जांचने के लिए मानक चर।

evening class
सांध्य कक्षा
अ- सामान्यतः किसी भी पाठ्यक्रम को लेकर संध्या समय होने वाली कक्षाएं। ये बहुधा काम में लगे व्यक्तियों की सुविधा के लिए चलाई जाती हैं। आ- ऐसी व्यावसायिक कक्षाएं जो व्यवसाय कर्मचारियों या उद्योग के कर्मिकों/श्रमिकों के दैनिक रोजगार की प्रतिपूरक हों।

evening school
सांध्य महाविद्यालय
अ- सामान्य रूप से वह सरकारी अथवा निजी शिक्षा संस्था, जो किसी संगठित पाठ्यक्रम की शिक्षा उन घंटों में न देती हो जिनमें कि विद्यालय अथवा महाविद्यालय की नियमित कक्षाओं में दी जाती हैं। ये संस्थाएं उन व्यक्तियों के लिए होती हैं जो पूर्णकालिक विद्यालय में नहीं जा पाते। आ- सामान्य अथवा व्यावसायिक शिक्षा के पश्चात् होने वाली विशेष प्रशिक्षण अथवा मनोरंजन की कक्षाएं। कहीं-कहीं इन्हें समुदाय विद्यालय, अवसर विद्यालय, वयस्क केन्द्र, लोक महाविद्यालय, लोक विश्वविद्यालय, आदि नाम दिए जाते हैं।

examination by dissertation
शोध निबंध द्वारा परीक्षा
कक्षाओं की निश्चित समयावधि में किसी विषय पर निर्धारित स्तर के शोध ग्रन्थ द्वारा परीक्षा। यह शोध ग्रन्थ परीक्षा की पूर्ण अथवा आंशिक अपेक्षाओं की पूर्ति करता है।


logo