चिकना
ग्लोसी प्रिंट का संक्षेप। इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से चिकने और चमकदार कागज पर तैयार किये गए फोटो के लिया जाता है, या उस फोटो के लिये जो विशेष प्रक्रिया से चिकना और चमकदार बनाया गया हो।
gossip column
गपशप स्तंभ
पत्र-पत्रिका वह स्तंभ जिसके अन्तर्गत सुनी-सुनाई और हल्की-फुल्की बातें प्रकाशित की जाती हैं।
gothic type
गाथिक टाइप
एक विशेष प्रकार का अंग्रेजी मुद्राक्षर जो काला और अलंकार विहीन होता है।
grapevine
अपुष्ट समाचार बहुचर्चित समाचार जो प्रामाणिक न हो।
grave yard shift
उत्तर रात्रि पारी
देखिए 'dog watch'
gravure
ग्राव्यूर
विशेष रूप से उत्कीर्ण छपाई, अर्थातू वह मुद्रण प्रणाली जिसमें मद्रणीय भाग हाफटोन ब्लाक की भांति समतल से नीचा होता है।
gray out
ग्रे आउट
जब मुद्रित पृष्ट के किसी भाग में अधिकतः या पूर्णतः एक ही प्रकार के सामान्य मुद्राक्षर लगे होते हैं तब वह भाग ग्रे आउट कहा जाता है अर्थातू वह नीरस और अनाकर्षक लगने लगता है। ठीक वैसे ही जैसे सिर का कोई भाग बालों के सफेद हो जाने पर लगता है।
green print
ग्रीन प्रिंट
प्रथम मुद्रित प्रति।
green proof
कच्चा प्रूफ
वह प्रूफ जो असंशोधित होता है।
group journalism
सहयोग पत्रकारिता
जब किसी समाचार को अन्तिम रूप प्रदान करने में कई पत्रकारों का सामूहिक सहयोग होता है तब उसे सहयोग पत्रकारिता कहते हैं।