शब्द या सजात शब्दों का आदि या स्रोत रूप जो कल्पित हो और जिससे उस शब्द या सजात शब्दों के विकास की संकल्पना की जाती हो।
Proverb
लोकोक्ति
समुदाय विशेष में बहुप्रचलित उक्ति।
Punctuation
विराम चिह्न
लेखन व्यवस्था में यति आदि के लिए प्रयुक्त चिह्न।
Quasi Homonym
आंशिक समनामी / यमक
देखिए- 'paronym'।
Quotation
उद्धरण
किसी पाठ से लिया हुआ वास्तविक अंश।
Range Of Application
अनुप्रयोग परिधि
शब्द के वाच्यार्थ एवं सम्पृक्तार्थ के अतिरिक्त उसके प्रयोग का क्षेत्र। ऐसा हो सकता है कि समान वाच्यार्थ होने पर भी दो शब्दों की परिधि अलग हो जैसे- 'salary', 'stipend' का वाच्यार्थ (किए गए परिश्रम का पारिश्रमिक) समान होने पर भी दोनों का प्रयोग क्षेत्र अर्थात् अनुप्रयोग भिन्न है।
Rection
वाक्यात्मक अन्विति
विभिन्न वाक्यांशों के मध्य का लिंग वचन आदि की दृष्टि से सामंजस्य।
Referential Theory
समुद्देश्यता सिद्धान्त
अर्थ का वह सिद्धान्त जिसमें यह माना जाता है कि निर्दिष्ट वस्तु और निर्देशक ध्वनि समूह अर्थात शब्द के मध्य कोई सीधा संपर्क नहीं है। निर्दिष्ट वस्तु और शब्द को परस्पर संबधित करने वाला तत्व संदर्भ या संकल्पना है।