logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Differential diagnosis
विभेदी निदान
विशेषताओं का वह विवरण जो एक वर्गक को दूसरे समान वर्गकों से अलग करता है।

Digestion
पाचन
प्राणियों की आहार नाल अथवा आहार गुहा या आंत्र में बाहर से ग्रहण किए गए जटिल खाद्य पदार्थों का एन्जाइमों द्वारा ऐसे सरलतर विसरणशील पदार्थों में बदल जाना जो अवशोषण द्वारा शरीर के तत्वों में मिल जाते हैं।

Digstive track
पाचन पथ
(दे. alimentary canal)

Dilator ani
गुद विस्फारिणी
अधरकाय भित्ति से गुदा की पश्च सतह तक जाने वाली पेशी जो गुदा को फैलाती है।

Dilator bucca
मुख विस्फारिणी
तिरछी स्थिति वाली वे स्नायविक पेशियाँ जो मुख गुहिका को फैलाती हैं।

Dilator vulva
भग विस्फारिणी
अधरचर्म में अधर-पार्श्वतःघुसी हुई भग पेशियाँ जो भग को खोलने का कार्य करती हैं।

Dimorphism
द्विरूपता
किसी एकल समष्टि में दो भिन्न आकृतिक प्ररूपों का पाया जाना।

Dioecious
पृथकलिंगी
एक ही जाति में नर तथा मादा का पृथक-पृथक पाया जाना।

Diorchic
द्विवृषणी
दो वृषण वाले नर।

Diploid
द्विगुणित
गुणसूत्रों के दो समुच्यय वाला।


logo