समस्त संघटक गुणों के संयोजन के औसतीकरण द्वारा सकारात्मक या नकारात्मक छवि प्रबंधन की एक विधि।
Aversion
विमुखता, विरुचि
किसी वास्तविक या कल्पित पदार्थ, व्यक्ति, उसके कार्य या परिस्थिति के प्रति सुव्यक्त अप्रिय अनुभूति या अभिवृत्ति के साथ-साथ उससे बचने की भी प्रवृत्ति।
Aversive centre
अपवर्ती केंद्र
मस्तिष्क में नकारात्मक उद्दीपनों का प्रतिकार करने या उनमें भाग लेने वाला तंत्रिका केंद्र।
Aversive drive
विमुखी अंतर्नोद
अहितकर या अनिष्टकारी उद्दीपन से बचने पर कमजोर पड़ जाने वाला अंतर्नोद।
Avocation
उपवृत्ति, उपव्यवसाय
मुख्य और नियमित व्यवसाय के साथ खाली समय में किया जाने वाला कोई और धंधा।
Avoidance conditioning
परिहार-अनुबंधन
अहितकर उद्दीपन को प्रकट होने से रोकनेवाली अनुबंधित अनुक्रिया। इस अनुक्रिया और जीव के अहितकर उद्दीपन से अलग करनेवाली सीखी हुई अनुक्रिया में अंतर होता है।
Avoidance gradient
परिहार-प्रवणता
1. किसी लक्ष्य के प्रति परिहारी अनुक्रिया करने में क्रमश: आने वाले स्तर को दिखाने वाला वक्र। 2. कोई पात्र किसी प्रतिकूल लक्ष्य या प्रोत्साहन के जितना अधिक पास आता जाता है उसमें उस लक्ष्य से उतनी ही दूर भागने की बलवती इच्छा पैदा होती जाती है। यही प्रवृत्ति परिहार-प्रवणता कही जाती है।
Avoidance learning
परिहार-अधिगम
अनुबंधन में एक प्रकार की प्रायोगिक क्रियाविधि जिसमें किसी पशु द्वारा निर्धारित परिहार अनुक्रिया न करने पर उसके सामने नकारात्मक उद्दीपन प्रस्तुत किए जाते हैं, जैसे दंड आदि ताकि वह उनसे बचना सीख कर उपयुक्त प्रत्याशित अनुक्रिया कर सके।
Avoidance-avoidance conflict
परिहार-परिहार द्वंद्व
दो निषेधी या प्रतिकूल लक्ष्यों के बीच फंसे व्यक्ति की इधर कुंआ और उधर खाईं जैसी अंत:संघर्ष की स्थिति। उदाहरणार्थ, गणित में अरुचि रखने वाला बालक उच्च गणित के किसी कठिन प्रश्न को हल करना चाहे तो वह भी उसके लिए कष्टप्रद है और यदि न करे तो अध्यापक द्वारा दंड का भी भय है। वह इन दोनों से ही बचना चाहता है।
Axon
अक्षतंतु
तंत्रिका के आवेगों को कोशिकापिंड से तंत्रिका की अंत्य प्रशाखा में ले जाने वाला तंत्रिकोशिका-भाग।