logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Mentoring
उद्बोधन
अध्यापक द्वारा कौशल तथा बौद्धिक विकास में वृद्धि करने के उद्देश्य से दी जाने वाली परामर्श प्रक्रिया। यह अधिगम का एक समष्टिपरक तथा व्यष्टिपरक उपागम है। इसकी सहायता से छात्र अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुकूल तथा अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और प्रयोगबद्धता की भावना से आगे बढ़ते हैं।

Meritocracy
योग्यता तंत्र
ऐसी व्यवस्था जिसमें उच्च शिक्षा तथा रोजगार प्राप्ति विद्यालय उपलब्धि पर आधारित होती है। इस व्यवस्था में केवल शैक्षिक उपलब्धि और योग्यता ही जीवन में उच्च स्थिति पाने की कसौटी मानी जाती है।

Meta-analysis
अधि विश्लेषण
शैक्षिक अनुसंधान की एक प्रविधि जो किसी क्षेत्र में प्राप्त और दत्त सामग्री के सर्वागीण विश्लेषण के लिए प्रयुक्त की जाती है। इसके चार चरण होते हैं - 1. संदर्भित अध्ययनों की खोज एवं आकलन, 2. उनका वर्णन, वर्गीकरण तथा कूट संकेतन, 3. उनके निष्कर्षों का मापन, तथा 4. अध्ययन निष्कर्षों का विश्लेषण एवं मूल्यांकन।

Metal craft
धातु शिल्प
धातु से कार्य करने की कला अथवा कौशल। विशेष रूप से वे क्रियाकलाप जिनमें धातु का प्रयोग कलात्मक रूप से किया जाता है। इसमें आभूषण बनाना, मीनाकारी, धातुपन्नी कार्य, आलंकारिक लोह के काम तथा धातुकर्मकारी आदि सम्मिलित हैं।

Meta theory
अधि सिद्धांत
किसी सिद्धांत के विकास, अन्वेषण अथवा व्याख्या से संबंधित सिद्धांत। इसमें उन नियमों का स्पष्टीकरण होता है जिनसे सिद्धांत का निर्माण होता है और उन्हें शब्दबद्ध किया जाता है।

Metropolitan achievement testbattery
मेट्रोपोलिटन उपलब्धि परीक्षणमाला
एक प्रकार की परीक्षणमाला जिसमें व्यक्ति के मूल कौशलों जैसे पठनबोध, वर्तनी, शब्द का प्रयोग तथा विश्लेषण गणितीय अभिकलन, संप्रत्यय निर्माण तथा समस्या समाधान आदि विषयों पर परीक्षण संग्रहीत हैं।

Micro teaching
माइक्रो अध्यापन
1960 में ऐलन तथा साथियों द्वारा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में विकसित अध्यापन के विशिष्ट कौशलों में अध्यापक के प्रशिक्षण की एक तकनीक। इसमें एक समय में एक ही कौशल के प्रशिक्षण का प्रावधान होता है। इस कौशल की प्राप्ति के लिए प्रशिक्षार्थी छोटी कक्षा में थोड़े समय तक किसी एक प्रकरण-अंश का अध्यापन करता है और, पर्यवेक्षक एवं साथी प्रशिक्षार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर पुर्नाभ्यास करता है। इस प्रविधि में प्रतिपुष्टि के लिए इनके अतिरिक्त वीड़ियों और टेप आदि का भी प्रयोग किया जाता है।

Mirror drawing apparatus
दर्पण अनुरेखण उपकरण
प्रशिक्षण के स्थानांतरण तथा प्रयत्न और भूल द्वारा अधिगम में प्रयुक्त एक उपकरण। इसमें किसी आकृति और अपने हाथ को दर्पण में देखते हुए उस आकृति को बनाया जाता है। इससे यह पता लगाया जाता है कि एक हाथ से सीखे गए कौशल का स्थानांतरण दूसरे हाथ में कहां तक हुआ है।

Mode of representation
प्रतिरूपण विधि
ब्रूनर के अधिगमवाद में एक महत्वपूर्ण संप्रत्यय। इसका संबंध उस मूल विधि से है जिसके द्वारा व्यक्ति अपने परिवेश को समझता है और उसका प्रयोग करता है। इसके तीन प्रकार हैं -- संप्रत्यात्मक, चित्रात्मक तथा प्रतीकात्मक।

Model, abstract
अमूर्त मॉडल, अपाकर्षी मॉडल
यांत्रिकी के अनुमानात्मक प्रत्यक्षीकरण के बिना निर्गत और आगत चरों के बीच औपचारिक संबंध को दर्शाने वाला प्रतीकात्मक माडल।


logo