कोरंडम
Al₂O₃, ऐलुमिनियम खनिज जिसका उपयोग अपघर्षक या बहुमूल्य पत्थर के रूप में होता है। इसके अभिनताक्ष क्रिस्टल होते हैं। यह हीरे के समान कठोर होता है और पारदर्शक अवस्था में अनेक बहुमूल्य पत्थरों के रूप में मिलता है। ओरिएन्टल पुखराज का रंग पीला, नीलम का रंग नीला, माणिक्य (ruby) का रंग लाल, ओरिएन्टल एमिथिस्ट का रंग बैंगनी और ओरिएन्टल एमेरेल्ड का रंग हरा होता है। कठोरता 9, आपेक्षिक घनत्व 3.9--4.1 कृत्रिम कोरंडम बनाने के लिए बॉक्साइट का विद्युत-भ्राष्ट्र में संगलन किया जाता है जो बाजार में एलंडम या एलॉक्साइट के नाम से बिकता है।
Country rock
स्थानीय शैल
खनिज शिराओं द्वारा अंतर्वेधित चट्टान के लिए प्रयुक्त शब्द। विस्तृत संदर्भ में इसका प्रयोग उन चट्टानों के लिए होता जिन पर आग्नेय अंतर्वेधन हुआ हो।
Covellite
कोवेलाइट
CuS, सल्फाइड ताम्र अयस्क जिसमें 66.5% तांबा होता है। यह प्रायः संहति के रूप में और कभी-कभी षट्कोणीय क्रिस्टलों के रूप में भी पाया जाता है इसकी द्युति अर्धधात्विक और नील के समान रंग होता है। आपेक्षिक घनत्व 4.6। इसे कोबेलाइन भी कहते हैं।
Covering power
आच्छादन-क्षमता
विद्युत-निक्षेपण में प्रयुक्त शब्द जो यह दर्शता है कि विद्युत निक्षेपित धातु, कैथोड-के कितने क्षेत्र का आच्छादन कर पाती है।
तुलना-- Throwing power
Cowper stove
काउपर स्टोव
देखिए-- Stove
Crack (longitudinal)
दरार (अनुदैर्ध्य)
देखिए-- Weld defect के अंतर्गत
Crater crack
प्रगर्त दरार
देखिए-- Weld defect के अंतर्गत
Crazing
क्रेजन
बहुधा ताप-आघातों के फलस्वरूप उत्पन्न पृष्ठीय दरारों का जाल, जैसे ढलवाँ लोहे की साँचे में बन जाते हैं।
Creep
विसर्पण
प्रतिबल के प्रभाव में उत्पन्न होने वाली विकृति जो समय पर आश्रित होती है। यह तीन प्रकार की होती है।
प्राथमिक विसर्पण (Primary creep)-- असमान दर पर होने वाली विकृति।
द्वितीयक विसर्पण (Secondary creep)-- न्यूनतम और नियत दर पर होने वाली विकृति।
तृतीयक विसर्पण (Tertiary creep)-- त्वरित दर पर होने वाली विकृति। बहुत कम प्रतिबलों में यह अवस्था या तो अनुपस्थित रहती है अथवा परीक्षण के दौरान आ नहीं पाती।