logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

mixed notation
मिश्रांकन ऐसी अंकन पद्धति जिसका आधार मिश्रित हो अर्थात् वर्गीकरण पद्धति में विभिन्न अनुभागों को व्यक्त करने के लिए वर्णों और अंकों या अन्य प्रतीकों का मिला-जुला प्रयोग।

mnemonics
स्मरण जनक, स्मृति-संकेत ऐसे स्मृति संकेत जिनका किसी वर्गीकरण प्रणाली में एक ही अर्थ में उपयोग किया जाता हैं।

mobile library
चल ग्रंथालय, चल पुस्तकालय ऐसी पुस्तकालय सेवा जिसमें पुस्तकें शेल्फयुक्त मोटर गाड़ी में रखकर उन स्थानों पर जहां कोई पुस्तकालय नहीं होता, सदस्यों की सुविधा व उपयोग के लिए निश्चित समय व दिनों पर पहुंचती है तथा पुस्तकों का लेन-देन करती है।

multifocal document
बहुविषयक प्रलेख वर्गीकरण पद्धति अनुसार ऐसा ग्रंथ जिसमें अनेक समानान्तर विषय हों।

multiple class
बहुविषयक वर्ग ऐसा वर्ग जिसमें दो या दो से अधिक तत्त्व या विषय हों।

multiple group
बहुविषयक समूह ऐसा समूह जिसमें दो या दो से अधिक तत्त्व या विषय हों।

multiple subject heading
बहुविषयी शीर्षक ऐसा बहुविषयी शीर्षक जिसमें नाम आदि उत्तरोत्तर वर्गों में आएं -- जैसे -- विधि, संविधान, ग्रेट ब्रिटेन।

multivolumed document
बहुसंपुटक प्रलेख अनेक जिल्दों में प्रलेख (बहुखंडों में मुद्रित) या पुस्तकादि जिसमें विचारों का प्रतिपादन इस प्रकार किया जाता है कि वह पृथक् होते हुए भी एक खंड की विषिष्टता रखते हों।

national bibliography
राष्ट्रिय ग्रन्थ सूची किसी राष्ट्र में प्रकाशित ग्रंथों की सूची या देश के विषय में, देशवासियों द्वारा स्वदेश अथवा विदेश में लिखित ग्रथों या उस देश की भाषा में लिखित ग्रंथ सूची।

national central library
राष्ट्रीय केन्द्रीय पुस्तकालय ऐसा केन्द्रीय पुस्तकालय जहा से दूसरे सभी प्रकार के पुस्तकालयों को पुस्तकें एवं अन्य सामग्री उधार दी जाती हैं।


logo