अ- व्यक्ति के विकास की प्रत्येक अवस्था में उसके अनुरूप संवेगात्मक प्रतिक्रियाओं का स्तर।
आ- प्रौढ़ का संवेगात्मक प्रतिदर्श जो शैशव, तथा किशोरावस्था के संवेगात्मक स्तर से ऊंचा हो और व्यक्ति वास्तविकता का सामना तथा विविध संबंधों का निर्वाह बिना किसी संवेगात्मक तनाव के कर सकता हो।
empathic method
तदनुभूति प्रणाली
संवेग प्रशिक्षण की वह प्रणाली जिसमें व्यक्ति स्वयं दूसरे व्यक्ति या वर्ग समूह से तादात्मय कर लेना सीखता हो।
empirical method
आनुभविक प्रणाली
प्रायः ऐसी पद्धति या प्रणाली जो अनुभव या निरूपण पर आधारित रहती हो। बहुधा इसके निष्कर्ष विभिन्न प्रकार के उपकरणों द्वारा संकलित मात्रात्मक दत्त सामग्री पर आधारित होते हैं।
empirical validity
आनुभविक वैधता
अ- किसी परीक्षण का वांछित प्रयोजन के अनुकूल निश्चित और सिद्ध मूल्य रखने का एक गुण। प्रायः इसे सहसंबंध गुणांक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
आ- किसी परीक्षण में प्राप्तांकों की किसी बाह्य कसौटी अथवा सफलता को किसी भावी माप के साथ सहमति की सीमा।
encyclopedia
विश्वकोश
अ- ज्ञान अथवा ज्ञान की किसी शाखा का व्यापक सार।
आ- ऐसा ग्रन्थ जिसमें अकारादिक्रम में व्यवस्थित अधिगम की विभिन्न शाखाओं अथवा क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जाता है।
entrance age
प्रवेश आयु
अ- विद्यालय में प्रवेश के लिये निर्धारित आयु। समान्यतः विद्यालयों में यह आयु छह वर्ष की होती है।
आ- वह आयु सीमा जिससे पहले छात्र किसी कक्षा में भर्ती नहीं किया जा सकता।
इ- वह आयु जिसमें बालक को विद्यालय में भर्ती होने के लिये बाध्य किया जा सकता हो।
entrance examination
प्रवेशिका परीक्षा
मौखिक लिखित अथवा कार्य निष्पादन का परीक्षण जिसमें सफल होने के बाद आवेदक को किसी विशेष नौकरी, क्षेत्र अथवा अध्ययन संस्था में प्रवेश प्राप्त होता है।
environment study
पर्यावरण अध्ययन
अ- व्यक्ति या व्यक्ति समूह के निकटवर्ती वातावरण का पर्यवेक्षण और विश्लेषण।
आ- आधुनिक पाठ्यचर्या संगठन में एक मुख्य और व्यापक क्षेत्र जिसमें भौतिक और सामाजिक वातावरण को महत्व दिया जाता हो।
equal appearing intervals
तुल्याभासी अंतराल
किसी मापनी में एकांशों के मध्य समान प्रतीत होने वाले अंतराल।
equal unit scale
समान एकक मापनी
वह मापनी जिसमें इकाइयां बराबर हों और वज़न भी उतना रहे।