जिप्सम आवश्यकता
1.क्षाराय मृदा की विनिमय योग्य सोडियम प्रतिशतता को कम करके उसे अनुकूल या वांछित स्तर तक लाने के लिए आवश्यक जिप्सम या उसके समतुल्य पदार्थ की ऐसी मात्रा।
2. जिप्सम या उसके समतुल्य अन्य सुधारक की मात्रा जो किसी क्षारीय मृदा की विनिमयी सोडियम प्रतिशतता को स्वीकार्य स्तर तक घटाने के लिए आवश्यक होती है।
Halloysite
हैलोसाइट
मृत्तिका खनिजों के केओलिन उपवर्ग का खनिज।
Halomorphic soil
लवणीमृदा
वह मृदा जिसमें विलेय लवणों की पर्याप्त मात्रा होती है।
Halophyte
लवणमृदोद्भिद्
वह पौधा जो लवण सह्य हो।
Halophytic vegetation
लवणलृदोद्भिद् वनस्पति
वह वनस्पति जो लवण सह्य हो।
Hard copy
संपठनीय कॉपी
सी. आर. टी. पर प्रदर्शित आलेखी कला या मानचित्र छाया।
Hard pan
हार्ड पेन, कठोर अधःस्तर
1. लवण, कैल्सियम कार्बोनेट, मृत्तिका आदि पदार्थों के संचयन द्वारा मृदा परिच्छेदिका में एक कठोर एवं अपारगम्य परत।
2. मृदा के नीचे एक अपेक्षतया कठोर या अप्रवेश्य परत जिसमें वनस्पतियों की जड़े प्रवेश नहीं कर पातीं। यह सीमेंट करने वाले पदार्थों के संचयन से बनती है और यह भी संभव है कि यह एक ही गहराई पर सतत जुताई होने के कारण बनती हो।
Hardware
हार्डवेयर
भौगोलिक सूचना प्रणाली के भौतिक घटक यथा- कंप्यूटर, आलेखित्र, सी. आर. टी. आदि।