विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं या आंतरिक शरीर-क्रियात्मक दशाओं में संतुलन या उनके पारस्परिक संबंधों में स्थिरता बनाए रखना या बनाए रखने की दैहिक प्रवृत्ति।
Home visit
गृहवीक्षा
समाज कार्य की सहायता-प्रक्रिया का एक चरण जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता सेवार्थी के पारिवारिक एवं सामाजिक परिवेश का अध्ययन, निदान एवं मूल्यांकन करके आवश्यकतानुसार उसमें सुधार लाने एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी सहायता प्रक्रिया में सहभागी बनाने का प्रयास करता है। सहयोगी को उन तथ्यों से परिचित कराने के लिये कार्यकर्त्ता उसके घर जाकर साक्षात्कार करता है ताकि उपयुक्त एवं समन्वित उपचार या किसी अन्य कार्यक्रम की योजना बनाई जा सके।
Homosexuality
समलिंगरति
काम इच्छा का एक विपर्यस्त प्रकार जब कोई व्यक्ति समलिंगी व्यक्ति के प्रति यौन संबंध के लिये आकृष्ट होता है या उससे रति सुख प्राप्त करता है।
Honour system
वचन प्रथा
कारागारों में अनुशासन से संबंधित परीक्षण की एक प्रणाली जिसके अन्तर्गत बंदियों को लगातार निगरानी में रखने अथवा कार्य-निर्देश देने की व्यवस्था से मुक्त रख कर, कुछ सीमा तक स्वयं उन्हीं को उनके आचरण की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। इस पद्धति को केवल संस्थाओं के अन्दर कार्य करने वाले बंदियों पर ही नहीं बल्कि बाहर काम करने वाले बंदियों पर भी लागू किया जाता है।
Horizontal communication
समस्तरीय पदोन्नति
किसी संगठन के प्रशासकीय उत्क्रम में समाज स्तर के सहकर्मियों के बीच संप्रेषण।
Horizontal promotion
समस्तरीय पदोन्नति
पदोन्नति का एक ऐसा क्रम जिसमें व्यक्ति के व्यावसायिक स्तर में कोई मूलभूत परिवर्तन नहीं आता बल्कि उसे अधिक महत्व का स्थान मिल जाता है, जैसे स्टेनोग्राफर को वैयक्तिक सहायक बनाना या लिपिक को संप्रेषण कार्य से गोपनीय कार्य के लिए स्थानान्तरित करना।
Hormone
हार्मोंन
शरीर के किसी अंग द्वारा उत्पन्न एक विशेष प्रकार का रासायनिक द्रव्य जो रुधिर द्वारा शरीर के दूसरे कोशों तक पहुंच कर उनकी क्रियाशीलता पर विशिष्ट प्रभाव डालता है।
Hospital social service
चिकित्सालय-समाजसेवा
रोग निरोध, उपचार एवं उत्तररक्षा सम्बन्धी समस्त चिकित्सालयीय सेवाएं जो प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता अथवा उनके दल द्वारा दी जाती हैं। इनका कार्य क्षेत्र मूलतः चिकित्सालय के अन्तर्गत ही होता है किन्तु अब यह कार्यक्षेत्र चिकित्सालय से समुदाय तक माना जा रहा है।
Hostility
शत्रुता
विध्वंसात्मक या हानिप्रद कार्यों की ओर प्रेरित करने की सांवेगिक प्रतिक्रिया। यह प्रतिक्रिया कुंठा अथवा आघातजन्य हो सकती है।
Humanism
मानववाद, मानवतावाद
मानव की मर्यादा, नैतिकता विवेकशीलता एवं विश्वास का सिद्धांत। इस विचार-धारा के अनुसार मानव व्यवहार में विघटन तभी होता है जब मानव की सहज प्रवृत्तियों की अभिव्यक्ति में अवरोध उत्पन्न होता है।