logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Phraseology
शब्दविन्यास / पदविन्यास
वाक्य के शब्दों / पदबंधों की रचना-व्यवस्था; किसी पाठ की वाक्यावली।

Poetic
काव्यात्मक
शब्द प्रयोग जो सामान्य रूप से काव्य में ही संभव है।

Polysemous
बहुअर्थक
वह शब्द जिससे एक से अधिक परस्पर संबंधित अर्थों की अभिव्यक्ति हो। जैसे- 'टांग' आदमी की, कुर्सी की आदि।

Polysemous Groups
बहुअर्थक समूह
देखिए- 'polysemous'।

Polysemy
बहुअर्थकता
एक शब्द द्वारा एक से अधिक पारस्परिक संबंधित अर्थों की अभिव्यक्ति की स्थिति।
देखिए- 'polysemous'।

Pragmatic Operators
संदर्भ प्रचालक
वे शब्द जो भाषिकेतर जगत से संबंधित कोई अर्थ स्वयं न देकर सुनने वाले पर संदर्भगत प्रभाव पहुँचाने का कार्य करें। जैसे- 'कृपया यहाँ आइए' वाक्य में 'कृपया' शब्द।

Prefix
पूर्व प्रत्यय
शब्द के आरंभ में लगने वाला शब्दांश (प्रत्यय)।

Preposition
संबंध सूचक
वह भाषिक इकाई जो वाक्य में प्रयुक्त पदों में परस्पर संबंध स्थापित करती है।

Pronoun
सर्वनाम
वाक्य में संज्ञा पदों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाला शब्द रूप।

Pronunciation
उच्चारण
(शब्द में प्रयुक्त) ध्वनियों का मुखर वाचन।


logo