देहभित्ति पृष्ठ से मलाशय/अवस्कर और गुदा के ऊर्ध्व ओष्ठ को जोड़ने वाली एककेंद्रकीय, अंग्रेजी के 'एच' अक्षर की आकृति वाली पेशियाँ।
Derived character
व्युत्पन्न लक्षण
विकास क्रम में पूर्वज के मूल लक्षण का परिवर्तित रूप। जैसे, टाइलैन्किडा में एक अंडाशय की स्थिति पूर्वज के द्विअंडाशयी लक्षण का व्युत्पन्न रूप है।
Description
वर्णन
एक टैक्सान (वर्गक) की विशेषताओं का विवरण।
Detection level
संसूचन स्तर
मिट्टी या पादप ऊतकों से पृथक किए गए किसी जाति के सूत्रकृमियों का न्यूनतम समष्टि घनत्व।
Determinate embryology
निर्धारी भ्रुणविज्ञान
भ्रूणविज्ञान का वह प्रकार जिसमें प्रत्येक कोशिका का भविष्य पूर्व-निर्धारित होता है।
Diagnosis
निदान
किसी वर्गक (टैक्सॉन) की पहचान के लिए उसकी विशिष्टताओं के आधार पर तकनीकी वर्णन।
Diagnostic index
निभेद सूचक
किसी जाति विशेष या जाति समूह की वंशीय निकटता का परिणाम जिसके द्वारा उनके विभेदक लक्षण अथवा गुणों के आधार पर उन्हें अलग-अलग पहचानना संभव होता है।
Dialysis
अपोहन
मिश्र विलयन में से छोटे अणुओं को बड़े अणुओं से (जैसे, प्रोटीन) से अलग करने की एक विधि। ऐसा एक झिल्ली द्वारा किया जाता है जो छोटे अणुओं के लिए वरणात्मक रूप से पारगम्य होती है।
Didelphic
द्विअंडाशयी
दो पूर्ण जनदों वाली मादाएँ।
Dieback
पश्चक्षय / शीर्षरंभीक्षय
पादपों की शाखाओं के सिरों से पीछे की ओर बढ़ती हुई ऊतक क्षय स्थिति।