logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Blacing
पृष्ठ धूलन
साँचे पर कोल चूर्ण छिड़कने की प्रक्रिया ताकि संचक पृष्ठ को ताप विकृति से बचाया जा सकें।

Blast
वात्या
कृत्रिम रूप से दहन क्रिया में द्रुतता लाने के लिये भट्टी में आध्मात वायु का प्रवाह।

Blast fumace
वात्या भट्टी
आध्मात वायु द्वारा अयस्कों से लोह पिघलाने वाली भट्टी।

Blast fumace
वात्या भट्टी / धमन भट्टी
वह भट्टी जिसमें प्रणोदित वात्या द्वारा ऊष्मा को कार्य तक एवं उसके ऊपर पहुँचाया जाता है।

Bleeder valve
श्राव वाल्व
दाब युक्त द्रव वाहिनी नलिकाओं से वायु निकालने वाला वाल्व।

Blow hole
वात छिद्र
साँचे में विद्यामान वायु या गैस निकलने के कारण ढलाई में बना कोटर। यह एक प्रकार का ढलाई दोष है।

Bolt
काबला
धातु से निर्मित बेलनाकार शलाका। इसके एक सिरे पर चूड़िया बनी होती हैं तथा दूसरे सिरे पर वार्गाकार या षड़ भुजाकार शीर्ष बना होता है।

Bolt cutter
काबला मशीन
एक मशीन, जो काबला - शीर्ष काटने में इस्तेमाल होती ह।

Bonding meterial
बंधक पदार्थ
वह पदार्थ जो अपघर्षी कणों के साथ मिलकर मजबूत मिश्रण तैयार करता है।

Bonus
बोनस
किसी भी उद्योग द्वारा वेतन के अतिरिक्त उसके किसी निर्धारित अनुपात में निश्चित अवधि के उपरांत देय राशि।


logo