logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Autorivalry
आत्मस्पर्धा
अपनी पहली उपलब्धियों से आगे बढ़ने, पहले किए कामों से और भी ज्यादा अच्छा काम कर दिखाने का प्रयास या ऐसी प्रवृत्‍ति।

Autoscope
पेशीगतिदर्शी
अति सूक्ष्म, अदृश्य, अनैच्छिक और जाने-अनजाने होती रहने वाली पेशी गति की सुदृश्‍य और स्थूल गति में परिवर्तन कर सकने वाला उपकरण।

Autoscopy
अंत: अंग दर्शन
पेशीगतिदर्शी द्वारा अपने ही शरीर के आंतरिक अंगों की परीक्षा करना।

Autosexuality
आत्मकामुकता
किसी विपरीत लिंगी व्यक्‍ति या अन्य किसी भी साधन के बिना स्वयं ही किसी तरह मैथुन सुख प्राप्त करने की काम प्रवृत्‍ति, स्वरति का एक अति संकुचित रूप।

Autosome
अलैंगिक गुणसूत्र
जीव के लिंग को निर्धारित करने वाले गुणसूत्रों को छोड़ अन्य सभी प्रकार के रिक्थवाही गुणसूत्र।

Auto-suggestion
आत्म सुझाव
1. व्यक्‍ति के अपने अंदर से उत्पन्न अथवा उसके निजी व्यक्‍तित्व से अंत: प्रेरित संसूचन। 2. अंत:प्रेरित विश्वास द्वारा अभीष्‍ट लक्ष्यसिद्धि होने तक कुछ शाब्दिक सूत्रों को बार-बार दोहराते रहकर भी अपने स्वास्थ्य या व्यवहार को सुधारने की फ्रांस के कुए द्वारा प्रतिपादित तकनीक, जैसे रोज बार-बार यह सोचते या कहते रहना कि ‘’मैं प्रतिदिन हर दृष्‍टि से अधिकाधिक उन्नत एवं स्वस्थ्य हो रहा हूँ।’’

Autotomy
स्वविच्छेदन
1. जीव की अपने किसी अंग को स्वयं त्याग देने की योग्यता। 2. व्यक्‍ति द्वारा अपने शरीर पर स्वयं ही शल्य क्रिया करना।

Auxiliary ego
सहायक अहम्
मनश्‍चिकित्सा की मोरेनों द्वारा प्रतिपादित मनोनाटक प्रविधि में प्रधान चरित्र (अभिनेता) का सहायक या गौण अभिनेता जो उसकी मदद करने के लिए उसकी अभिव्यक्‍तियों और उसके प्रयोजनों को जान बूझकर स्वीकार कर लेता है और उनका समर्थन करता है। यह गौण चरित्र मुख्य चिकित्सक का सहायक चिकित्सक भी हो सकता है।

Auxiliary solution
अस्थायी समाधान
किसी अंतर्द्वद्व का आंशिक और अस्थायी समाधान। कार्ल हार्न ने ऐसे पांच समाधान प्रस्तुत किए हैं आंतरिक अनुभवों का बाह्यीकरण, आत्म-वियोजन या पृथक्करण, संविभागीकरण, अनुभूतियों पर स्वत: नियंत्रण और प्राज्ञीकरण या बौद्धिकीकरण।

Availability heuristic
प्राप्‍यता अन्वेषण प्रणाली
एक संज्ञानात्मक लघुपथ जिसमें किसी घटना की आवृत्‍ति या घटित होने की संभावना, इस बात पर निर्भर करती है कि उससे संबंधित उदाहरण या साहचर्य कितनी जल्दी मन में आते हैं।


logo