logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

microbibliography
माइक्रो ग्रंथ संदर्भ सूची, सूक्ष्म प्रलेख संदर्भ सूची, माइक्रो विब्लियोग्राफी विषय संदर्भ सूचियों या अनुक्रमणिकाओं का ऐसा संकलन जिसमें परिशिष्ट में दिए गए पूर्ण विषय का सूक्ष्म मुद्रण दिया गया हो।

micro card
माइक्रो कार्ड, सूक्ष्म कार्ड ऐसा कार्ड जिस पर अनेक पृष्ठों का फोटोचित्र अंकित हो।

micro copy
सूक्ष्म प्रति, सूक्ष्म प्रतिलिपिकरण किसी पुस्तक या मुद्रित सामग्री की अत्यधिक छोटी फोटो-प्रति जो यंत्रों की सहायता के बिना न पढ़ी जा सके।

micro document
सूक्ष्म प्रलेख ऐसा प्रलेख जिसमें सूक्ष्म विषय दिया गया हो।

micro film
माइक्रो फिल्म, माइक्रोचित्र सैलुलोस फिल्म पर दिया गया चित्र जो नैगेटिन वा पॉजिटिव हो सकता है। उसकी चौड़ाई 16 मिo मीo, 35 मिo मीo अथवा 70 मिo मीo हो सकती हैं।

micro film projector
माइक्रो फिल्म प्रक्षेपक, सूक्ष्म चित्र प्रक्षप माईक्रोफिल्म दिखाने वाला यंत्र।

micro film reader
माइक्रो फिल्म रीडर माइक्रोफिल्म पढ़ने वाली मशीन।

micro-opaque card
माइक्रो-ओपेक कार्ड किसी पुस्तक या अन्य सामग्री की सूक्ष्म फोटी प्रति जो कागज़ या कार्ड पर तैयार की गई हो।

micro-thought
सूक्ष्म विषय कम विस्तार वाले विषय जैसे पत्रिका में लेख, पुस्तक में अनुच्छेद इत्यादि।

missing isolate
विलुप्त वियोजक किसी श्रृंखला में जब एक वियोजक विलुप्त हो, जैसे-हिन्दू धर्म। धर्म-धार्मिक पुस्तकें-रामायण। हिन्दू धर्म विलुप्त वियोजक हुआ।


logo