अ- वह प्रणाली जिसमें छात्र को विद्यालय कार्यक्रम की योजना बनाने में अपनी इच्छा व्यक्त करने की अनुमति हो।
आ- शिक्षा पाठ्यक्रम निश्चित करने की वह प्रणाली जिसमें प्रत्येक छात्र को अपने कार्यक्रमों को निर्धारित करने की अनुमति हो।
elementary course
प्रारम्भिक पाठ्यक्रम
अ- किसी प्रारम्भिक विद्यालय विषय में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जो विद्यालय के किसी एक सत्र में पूरा होता हो।
आ- किसी भी विषय का प्रारंभिक ज्ञान।
elementary education
प्रारम्भिक शिक्षा
वह औपचारिक शिक्षा जो बालक के पांचवें से सातवें वर्ष की अवधि से लेकर किशोरावस्था के प्रारंभ होने तक दी जाती है। सामान्यतः इसमें प्रथम श्रेणी से चौथी, पांचवी श्रेणी तक की शिक्षा सम्मिलित है परन्तु कहीं-कहीं नर्सरी और किन्डर- गार्डन की शिक्षा तथा छठी से आठवीं श्रेणी तक की शिक्षा भी इसके अन्तर्गत आती है।
elementary grade/class
प्रारम्भिक श्रेणी, प्रारम्भिक वर्ग
किसी भी प्राथमिक विद्यालय की वह श्रेणी जिसकी समयावधि प्रायः एक सत्र की होती है।
elite education
संभ्रांत वर्ग शिक्षा
अ- अल्पतंत्रीय सरकार में प्रचलित शिक्षा जो केवल संभ्रांत वर्ग को नेतृत्व करने के उद्देश्य से दी जाती है।
आ- किसी भी समाज में उच्च वर्ग, सम्पत्तिशाली, उच्चशिक्षा प्राप्त शक्तिशाली वर्गों के बालकों को दी जाने वाली शिक्षा।
emeritus professor
प्रतिष्ठित आचार्य
विश्वविद्यालय का वह शिक्षक जो सेवा मुक्त हो चुका हो, परन्तु विद्वता और प्रतिष्ठा के फलस्वरूप उसे सेवारत आचार्य के समान ही सम्मान और स्थिति प्राप्त हो।
emotional adequacy
संवेग पर्याप्ति
किसी व्यक्ति में अपने परिवेश के उद्दीपनों के प्रति उपयुक्त और पर्याप्त संवेदन।
emotional adjustment
संवेगात्मक समायोजन
आंतरिक अथवा बाह्य स्थितियों में द्वन्द्व रहित सामंजस्य स्थापित करते हुए संवेगों को ढालने की प्रक्रिया।
emotional fixation
संवेगात्मक स्थिरण
संवेग का किसी वस्तु, भाव या स्थिति के प्रति स्थिरीकरण। स्थिरीकरण होने पर किसी विशिष्ठ उद्यीपन के प्रति संवेगात्मक अनुक्रिया सदैव एक ही प्रकार की होती है।
emotional maladjustment
संवेगात्मक अपसमायोजन
आंतरिक अथवा बाह्य स्थितियों के अनुरूप संवेगों को ढालने की असमर्थता जिसके कारण संघर्ष और द्वन्द्व बने रहते हैं।