logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

front office
पत्रकार्यालय, प्रकाशनालय, संपादनालय सम्पादक या व्यवस्थापक का कार्यलय (किसी एक का या सब का) यह कम्पोजन तथा मशीन विभाग से भिन्न होता है, जिसे पृष्ठकक्ष कहते है।

fudge
छपत-छपते, फज़ अंतिम क्षणों में प्राप्त समाचार की एक पृथक प्लेट जो किसी पृष्ठ विशेषतः प्रथम पृष्ठ के किसी निर्धारित स्थान पर लगाई जाती है और इस प्रकार पूरे पृष्ठ को फिर से तैयार करने की आवश्यकता नहीं रह जाती।

fudge box
छपते-छपते बाक्स, फज़ बॉक्स पृष्ठ पर प्लेट का वह कटा हुआ स्थान जहां की छपते-छपते की प्लेट सुविधापूर्वक फिट कर दी जाती है।

fudge column
छपते-छपते समाचार, छपते-छपते स्तंभ समाचारपत्र का वह निर्धारित कालम (मुख्यतः पृष्ठ 1 पर) जहा फज़ की प्लेट लगाई जाती है।

full face
काला टाइप, स्थूलाक्षर भारी आकार वाले मुद्राक्षर के लिए एक पुराना शब्द।

full line
पूरी पंक्ति वह पंक्ति जो अपने दांए और बांए कोई हाशिया नहीं छोड़ती।

full position
विशिष्ट स्थान विज्ञापन विभाग का एक शब्द। इसका अर्थ है इच्छित स्थान अर्थात् किसी विज्ञापनदाता के इच्छानुसार स्थान प्रदान करना।

furniture
गुटका, पट्टी कम्पोजित सामग्री को चेस में ठीक से सकने के लिये गत्ते, लकड़ी या झातु की छोटी-छोटी पत्तियां आदि जो आवश्यकतानुसार काम में लाई जाती हैं। ये पत्तियां ऊंचाई में मुद्राक्षर से नीचे होती है।

future
संभावित किसी भावी या संभावित घटना से संबंधित नोट।

FYI
एफo वाईo आईo फॉर योर इंफामशन (आपकी जानकारी के लिये) का संक्षेप।


logo