logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Grid
ग्रिड 1. सी. आर. टी. पर समान फासले पर बिंदुओं और रेखाओं का परिपथ जिसका उद्देश्य स्थलों का पता लगाना है। 2. नियत फासले पर प्रतिदर्श बिंदुओं का समुच्चय 3. मानचित्र कला में पृथ्वी के धरातल पर संदर्भ रेखाओं का वास्तविक समुच्चय 4. उपयोगिकता मानचित्र में उपयोगिता संसाधनों यथा बिजली या टेलिफोन लाइनों का वितरण परिपथ।

Grid map
ग्रिड मानचित्र वह मानचित्र जिसमें ग्रिड कोशिकाओं के रूप में सूचना अंकित की जाती है।

Ground water
भौम जल 1. भूपृष्ठ के नीचे पानी का वह भाग जिसका दबाव वायुमंडलीय दबाव के बराबर या अधिक होता है। 2. पृष्ठीय जल से भिन्न भूमिगत जल। तकनीकी अर्थ में इसे अधःस्थल जल का वह भाग कहा जाता है जो संतृप्ति क्षेत्र में होता है।

Growing period
वर्धन काल वर्ष की वह सतत अवधि जिसके दौरान पौधों की वृद्धि हेतु तापमान तथा मृदा जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।

Growing season
वर्धन-ऋतु फसलें उगाई जाने की अवधि।

Guano
ग्वानो मत्स्याहारी समुद्री पक्षियों से बने फॉस्फेटी तथा नाइट्रोजनी मल-निक्षेपों के लिए प्रयुक्त शब्द।

Gullied land
अवनालिका युक्त भूमि वे विच्छेदित भूमि क्षेत्र जहाँ जल अपरदन द्वारा सभी नैदानिक मृदा संस्तर हटा दिए गए हों और जिसके फलस्वरूप वी. या. यू. अकार के प्रणाल बन गए हों।

Gully
अवनालिका 1. वह खड़ी भित्ति-घाटी जो प्राकृतिक रूप से या त्वरित अपरदन द्वारा बन जाती है। 2. भू पृष्ठ में अपरदन से निर्मित अपेक्षाकृत एक छोटा जलमार्ग या नाली जो प्रायः मृत्तिका या असंपिंडिंत पदार्थों में बनती है।

Gully erosion
अवनालिक अपरदन अत्यधिक अपरदन जिसके कारण अवनालिकाएँ बन जाती हैं।

Gypsic horizon
जिप्समी होराइजन, जिप्समी संस्तर द्वितीयक कैल्सियम सल्फेट से समृद्ध खनिज मृदा संस्तर जिसकी मोटाई 15 से. मी. से अधिक होती है।


logo