logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Guided group interaction
निर्देशित समूह-अन्तर्क्रिया
समूह के सदस्यों की अन्योन्य क्रियाओं का समूह के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा इस प्रकार निर्देशन करना कि प्रत्येक सदस्य स्वयं को अन्य सदस्यों तथा संपूर्ण समूह से संबद्ध अनुभव करे और अपने समूह तथा सामुदायिक विकास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उपलब्ध अवसर और संसाधनों का उपयोग कर सके।

Guilt
अपराध, दोष
वह मनोभाव जिसमें व्यक्ति अपने किए को गलत समझता है। यह भाव प्रायः नैतिक एवं सामाजिक प्रतिमानों के विपरीत कार्यों तथा विचारों के कारण पैदा होता है।

Habitual criminal
अभ्यस्त अपराधी
वह व्यक्ति जो बार-बार अपराध करता हो और अपराध करना उसके स्वभाव का अभिन्न अंग बन गया हो।

Hallucination
विभ्रांति
प्रत्ययमूलक अनुभवों या ऐंद्रिय कल्पना को वास्तविक प्रत्यक्ष समझकर उसका मिथ्या निरूपण करने की अपसामान्य मानसिक घटना जो यदा-कदा सामान्य व्यक्तियों में भी देखने में आती है। विभ्रांति में प्रत्यक्षण इस सीमा तक मिध्य होता है कि इंद्रिय-विशेष से संबद्ध कोई भी उद्दीपन न होने पर भी व्यक्ति को उस इंद्रिय से संबद्ध प्रत्यक्षों की कल्पनामूलक अनूभूति होती है।

Handicapped
बाधाग्रस्त
वह व्यक्ति जो शारीरिक, मानसिक अथवा सामाजिक निर्योग्यताओं वश अपने दायित्वों को सामाजिक प्रतिमानों के अनूरूप पूरा करने में असमर्थ हो।

Hard labour
कठोर श्रम
ऐसा श्रम जिसके लिए प्रचुर मात्रा में शारीरिक शक्ति खर्च करनी पड़ती है। प्रायः कुछ कैदियों को दण्ड स्वरूप कठोर श्रम करने की सजा दी जाती है।

Hazardous occupation
खतरनाक धन्धा, जोखिमी व्यवसाय
कुछ ऐसे काम-धन्धे जिन्हें राज्य और संघीय कानूनों के अन्तर्गत स्त्रियों तथा अल्पवयस्कों के लिए खतरनाक घोषित किया गया हो। इनमें काम की शर्तों की देख-भाल सावधानी पूर्वक की जाती है और अल्प वयस्कों की भर्ती पर रोक लगा दी जाती है।

Heredity
आनुवंशिकता
माता-पिता से मिलने वाले वे संपूर्ण जैविक-प्रभाव या कारक जो प्राणी को अपने पर्यावरण का अपने विशिष्ट ढंग से उपयोग करने में मदद देते हैं या पर्यावरण से उसके समायोजन के विशेष तौर-तरीकों को निर्धारित और प्रभावित करते हैं।

Hired worker
भाड़े का मजदूर
ऐसा व्यक्ति जिसे दुकान, छोटे रोजगार आदि में सहायतार्थ भाड़े पर काम करने के लिए बुलाया जाता है।

History sheet
वृत्तपत्रक
व्यक्ति, समूह अथवा परिवार के संबंध में अंकित प्रारम्भिक सूचनाओं का प्रपत्र।


logo