logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Paraphrase
भाषानुवाद / पदान्वय
किसी पाठांश के भाव का अन्य शब्दों में प्रस्तुतीकरण या काव्यांश का गद्यांश में परिवर्तन।

Parent Form
उद्गम रूप
शब्द या सजात शब्दों का आदि / मूल रूप जिससे उस शब्द या सजात शब्दों के विकास की संकल्पना की जाती है।

Paronym
यमक
ऐसे शब्द जिनमें ध्वनिगत समानता हो।

Particle
निपात
अव्यय जो वाक्य में क्रिया विशेषण, संबंध बोधक, आदि की तरह प्रयुक्त होता है।

Phone
स्वन
लघुतम भाषिक ध्वनि।

Phoneme
स्वनिम
एक या एक से अधिक स्वनों का समूह जिसमें शब्दों की अर्थ भिन्नता दिखाने की क्षमता हो।

Phonological
ध्वनिपरक
देखिए- 'phonology'।

Phonology
ध्वनि विज्ञान
भाषा विज्ञान की वह शाखा जिसमें ध्वनियों की व्यवस्था का अध्ययन किया जाता है।

Phrase
पदबंध
पदों का सार्थक समूह, जो उपवाक्य से छोटा होता है तथा जिसके अन्तिम घटक शब्द होते हैं।

Phraseological Unit
पदबंधीय इकाई / पदबंध
देखिये- 'phrase'।


logo