logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Decantation sieving method
निस्तारण-चालन विधि
रसूत्रकृमियों को गुरुत्व के आधार पर छलनी द्वारा पृथक करने की विधि।

Definitive host
अंत्य परपोषी
ऐसा परपोषी जिसमें परजीवी परिपक्व होता है।

Dehydrogenase
डिहाइड्रोजनेज़
जैव रासायनिक अभिक्रिया में पाया जाने वाला वह एन्जाइम जो क्रियाधार से हाइड्रोजन हटाकर उसके ऑक्सीकरण को उत्प्रेरित करता है।

Deirid (cervical papilla)
डाइरिड
तंत्रिका वलय के प्रक्षेत्र में पार्श्व क्षेत्रों में स्थित छिद्र जैसे संवेदी अंगों के जोड़े।

DeMan's formula
डिमान सूत्र
डिमान सूत्र
वर्गीकरण के उद्देश्य से डिमान द्वारा दिया गया सूत्र. जिसके अनुसार सूत्रकृमि के शरीर के विभिन्न रैखिक मापों का अनुपात दर्शाया जाता है। जैसे L. A, B, B', C, C', इत्यादि।

Dendrogram
द्रुमारेख, वंशवृक्ष
वंश-संबंधों की मात्रा को प्रदर्शित करने के लिए वृक्षाकार रेखाचित्र।

Denematize
सूत्रकृमिहरण
सूत्रकृमियों से मुक्त होना।

Dentate
दंती
सामान्य से लंबे दाँतों वाली मुख गुहा का एक प्रकार।

Denticle
दंतिका
मुख में उपस्थित सूक्ष्म दंत।

Denticulate
दंतुर
कई छोटे-छोटे दाँतों वाली मुख-गुहा का एक प्रकार।


logo