logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Biaxial loading
द्वि अक्षीय भारण
परस्पर अभिलम्बी दिशाओं में अवयव के किसी परिच्छेद पर लगने वाले भार।

Bilateral tolerance system
द्विपार्श्वीय सहिष्णुता प्रणाली
प्रणाली, जिनमें सहिष्णुता शाफ्ट एवं छिद्र दोनों ओर दी जाती है।

Bill of materials
पदार्थ / सामग्री सूची
किसी उत्पाद की निर्दिष्ट उत्पादन मात्रा के लिए या विशेष आदेश के लिए उस उत्पाद समूह के लिए अपेक्षित अवयवों एवं पदार्थों की तालिका।

Bin
धानी, खत्ती
भंडार मे सामग्री को रखने के लिए बने पात्र।

Binding
बंधक
क्रोड या साँचे में प्रबलता प्रदान करने के लिये संचक बालू या क्रोड बालू में मिलाया जाने वाला पदार्थ।

Black body
कृष्णिका
एक आदर्श पिण्ड या पृष्ठ जो सभी आपतित विकिरणों को पूर्णतया अवशोषित कर लेता है। यह एक आदर्श विकिरण उर्त्सजक भी है।

Black body radiation
कृष्णिका विकिरण
एक नियत ताप पर कृष्णिका से ऊर्जा उत्सर्जन।

Black body temperature
कृष्णिका ताप
आदर्श पिण्ड का वह ताप जिस पर वह प्रति क्षेत्रफल उतनी ही विकिरण का उत्सर्जन करता है जितना निर्दिष्ट वस्तु।

Black lead
ब्लैक लैड / ग्रेफाइट
ग्रेफाइट पायस जिसका प्रयोग प्रतिरूपों एवं ढलवाँ लोह द्रुतशीतकों के पृष्ठों को लेपित करने में होता है।

Black - smithy
लौहशाला
वह कार्यशाला, जहाँ पर लौह व अलौह धातुओं को गढ़ने की व्यवस्था होती है। इस शाला में बात घन, वाष्प घन द्रवचालित प्रेस तथा अन्य प्रकार के औजार होते हैं।


logo