logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Autonomic locking
स्वायत्त पाशन
मूल उत्तेजना के समाप्त हो जाने के काफी देर बाद भी आरेखित पेशियों का तने और जकड़े हुए रहना।

Autonomic nervous system
स्वायत्त तंत्रिकातंत्र
अनायास होने वाली सारी क्रियाओं का नियंत्रण और संचालन करने वाला केंद्रीय तंत्रिकातंत्र का एक भाग जो अनेक रेशों द्वारा मेरूरज्‍जु और उसके दोनों ओर समांतर फैले हुए ह्रदय ,यकृत, अमाशय, जननेद्रियों और अनेक गंडिकाओं द्वारा संबद्ध्‍ होता है।

Autonomous changes
स्वत: परिवर्तन
किसी व्यक्‍ति से पूर्व प्रेक्षित घटनाओं आदि की स्मृति के आधार पर बार बार पुनर्भिव्यक्‍ति कराए जाने के कारण उनमें होने वाले उत्तरोत्तर परिवर्तन। यदि उस व्यक्‍ति से कोई कहानी बार-बार सुनाने को कहा जाए तो उसके हर प्रयास में अधिकाधिक संगति और सरलता आती जायेगी।

Autonomous complex
स्वायत्त ग्रंथि
पहले तो अचेतन मन में उत्पन्न किंतु बाद में स्वयं ही चेतन मन में प्रकट हो जाने वाली मनोग्रंथि। इसके विपरीत कुछ ऐसी मानसिक घटनाएं होती हैं जो पहले चेतन में जन्‍म लेती हैं और बाद में दमित होकर अचेतन मन में चली जाती हैं।

Autonomy drive
स्वायत्तता अंतर्नोद
व्यक्‍ति को अपने पर्यावरण पर अधिकार जमानें और उस पर अपने प्रयोजनों को आरोपित करने की प्रवृत्‍ति।

Autophilia
आत्मरति
अपने आप से ही प्रेम करना; नार्सीयता का पर्याय।

Autophobia
आत्मभीति
1. एकाकीपन का विकृत, निर्मूल भय। 2. अपने से ही लगने वाला विकृत भय।

Autophony
आत्मस्वनता
मध्यकर्ण को ग्रसनी से जोड़ने वाली यूस्टेशियन नली के हमेशा खुले रहने की विकृत दशा जिससे व्यक्‍ति की अपनी ही आवाज सीधे मुंह से मध्य कर्ण में चली जाती है और उसे गुडगुड़ाहट जैसी अप्रिय ध्वनियां सुनाई पड़ती रहती हैं।

Autoplasty
स्वानुकूलता
विकासशील व्यक्‍तित्व की प्रारंभिक अवस्था जिसमें लिबिडो जैसी मानसिक संरचनाएं व्यक्‍ति के अंदर ही अंदर उसके अंत:पर्यावरण से प्रभावित हो कर किसी निश्‍चित रूप में ढल रही होती हैं; बाह्यानुकूलता का विलोम।

Autopsychosis
स्वविषयक मनस्‍ताप
ऐसे मनोविकार जिसमें व्यक्‍ति के निजी व्यक्‍तित्व या अपने विचारों की ही प्रधानता हो, बाह्य पर्यावरण का उसमें कोई हाथ न हो। ये विचार प्राय: भ्रमासक्‍तिपूर्ण होते हैं, जैसे अपने को असाधारण शौर्यवान समझना।


logo