logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Linear expansion
रैखिक विस्तार
किसी शैक्षिक पद्धति का उसकी विद्यमान परिपाटियों के अनुसार ही परिमाणात्मक प्रसार करना। इसमें शिक्षा संस्थाएं, पाठ्यक्रम, अध्यापक अर्हताएं, शिक्षण सहायक साधन आदि को यथावत् रखा जाता है, उसमें कोई गुणात्मक परिवर्तन नहीं किया जाता।

Line graph
रेखा-ग्राफ, रेखा आलेख
चरों के संबंध को दर्शानेवाला एक रेखाचित्र। इस आलेख में समस्तरीय अक्ष पर आवृत्ति वितरण प्राप्तांक में अथवा स्वतंत्र चर और विषमस्तरीय अक्ष पर आवृत्तियां अथवा आश्रित चर दर्शाए जाते हैं।

Link course
योजक पाठ्यक्रम
अनौपचारिक शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा अथवा आपेक्षतः लघुकालिक शिक्षा के छात्रों को औपचारिक शिक्षा की धारा के सममूल्य लाने के लिए आयोजित पाठ्यक्रम। दे. bridge course.

Literacy knowledge core
साक्षरता ज्ञान मूल
किसी व्यक्ति के साक्षर होने के लिए निम्नलिखित सात क्षेत्रों से संबंधित ज्ञान-प्राप्ति अनिवार्य है -- साहित्यिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, सामाजिक-राजनैतिक, वैज्ञानिक, दार्शानिक, अभिकलन तथा सौंदर्य विषयक।

Local school administration
स्थानीय विद्यालय प्रशासन
सीमित स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र जैसे नगर, ग्राम, जिला खंड अथवा कानून द्वारा निर्धारित आय इकाई जो राज्य द्वारा प्रत्यायोजित शक्तियों का उपयोग करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का नियंत्रण, मार्गदर्शन, तथा प्रबंध करती है।

Long-term memory
दीर्घकालीन स्मृति
स्मरण प्रक्रिया की प्राक्कल्पित तीसरी अवस्था जिसमें प्राप्त सूचना अनिश्चित काल तक संग्रह की जा सकती है। सूचना की कोई इकाई लघुकालीन स्मृति से दीर्घकालीन स्मृति में रूपांतरित की जा सकती है। (प्रथम दो अवस्थाओं के लिए देखिए immediate memory तथा short term memory.

Lullaby effect
लोरी प्रभाव (स्वापिका प्रभाव)
उत्तर देने में अधिक सोच विचार करने के झंझट से बचने के लिए प्रश्नों के सही व सरल लगने वाले उत्तरों को सहज ग्रहण करने की वृत्ति।

Manipulative participation
हस्तपरक अभ्यास
एक अधिगम क्रियाकलाप जिसमें छात्र कुछ कच्चे माल से (जैसे चिकनी मिट्टी तथा लकड़ी) सामान्य वस्तुएं बनाना सीखते हैं। वे उन पर भिन्न-भिन्न प्रयोग करके उनकी विशेषताओं का पता लगाते हैं और उनसे सरल वस्तुओं का निर्माण करते हैं।

Mann-Whitney test
मान-विटनी परीक्षण
प्रतिदर्शों के बीच अंतरों की सार्थकता जानने के लिए उपयुक्त एक सांख्यिकीय प्रविधि। यह एक अप्राचल परीक्षण है जो किन्हीं अवस्थाओं में टी-परीक्षण का उपयोगी विकल्प भी माना जा सकता है।

Mapping strand (of moral adequacy)
मान चित्रण तर्क (नैतिक पर्याप्तता)
नैतिक विकास के सोपानों के संदर्भ में नैतिक पर्याप्तता की कोहलवर्ग द्वारा प्रस्तावित तर्क श्रृंखला के तीन तर्कों (संरचनात्मक, मानचित्रण, व्याख्या पर्याप्तता) में से एक। इसके इस तर्क का आशय यह है कि नैतिक विकास की उच्चतर अवस्थाओं की मनोवैज्ञानिक पर्याप्तता का वर्णन नैतिक पर्याप्तता की उन कसौटियों के समतुल्य है जिन्हें दार्शनिक आधार पर स्वतंत्र रूप से तर्कसम्मत सिद्ध किया जा सकता है।


logo