संपर्क आर्क वेल्डिंग
विशेष रूप से अत्यधिक लेपित इलेक्ट्रोड द्वारा आर्क-वेल्डिंग करने का प्रक्रम। यह इलेक्ट्रोड, वेल्डिंग की जाने वाली वस्तु के साथ एक कोण बनाते हुए इस तरह उसके संपर्क में रहता है ताकि क्रोड और वेल्डिंग की जाने वाली वस्तु के बीच निश्चित आर्क-दूरी बनी रहे।
Contact infiltration
संपर्क अंतःस्यंदन
देखिए-- Infiltration के अंतर्गत
Continuous casting
सतत संचकन
पिंडों, बिलेटों, नलियों आदि को बनाने की संचकन-तकनीक। इस तकनीक में गलित धातु साँचे के एक सिरे से डाली जाती है और दूसरे सिरे से ठोस धातु लगातार निकलती रहती है। इस तरह उत्पाद की लंबाई, साँचे की लंबाई पर निर्भर नहीं करती है।
Continuous cooling transformation curve
सतत शीतलन रूपांतरण वक्र
सतत शीतलन रूपांतरण आरेख जो भिन्न-भिन्न शीतलन-दरों पर किसी मिश्रातु को लगातार ठंडा करने से उसमें उत्पन्न प्रावस्था-रूपांतरणों को प्रदर्शित करता है। इस आरेख को अक्सर सी0सी0टी0 वक्र भी कहते हैं।
Continuous mill
सतत मिल
क्रम में और आपेक्षिक गतियों के अनुसार व्यवस्थित बेलनों की श्रेणी। ये बेलन इस प्रकार नियंत्रित रहते हैं कि धातु की पट्टी आदि कोई वस्तु जैसे जैसे मिल में चलती जाती है वह लगातार और क्रमशः बेल्लित होकर पतली होती जाती है तथा पतली होने के साथ वस्तु का वेग भी बढ़ता जाता है।
Copel
कोपेल
एक निकैल-तांबा मिश्रातु जिसमें 55% निकैल और 45% तांबा होता है। इसका प्रतिरोध ताप-गुणांक कम होता है। इसका उपयोग विद्युत यंत्रों में प्रतिरोध कुंडली के रूप में किया जाता है। इसे कांस्टेन्टन भी कहते हैं।
Continuous operation (process)
सतत प्रचालन
वह प्रचालन जिसमें प्रभरण पदार्थ को प्रक्रमण यूनिट के एक सिरे से लगातार डालते रहते हैं और उत्पाद दूसरे सिरे से निकलते रहते हैं। उदाहरणार्थ ड्वाइट लॉयड सिंटरन मशीन, सतत संकचन, घूर्णी भट्टा आदि।
तुलना-- Batch operation
Contorograph
पृष्ठसज्जालेखी
पृष्ठसज्जा को रिकार्ड करने का यंत्र। इसमें पृष्ठ और घूमती हुई ग्रामोफोन की सूई की परस्पर आपेक्षिक ऊर्ध्वाधर गति को प्रकाशतः परिवर्धित कर रिकार्ड कर लेते हैं।