शिक्षा संस्थानों में, पाठ्यक्रमों, पाठ्यचर्या, पाठ्यविषयों और शैक्षिक जीवन से संबंधित समस्याओं के लिए दिया जाने वाला निर्देशन। यह व्यासायिक, सामाजिक और वैयक्तिक निर्देशन से भिन्न होता है।
educationalist
शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री
वह व्यक्ति जो शिक्षा के सिद्धांत, इतिहास, प्रशिक्षण क्रियाओं का ज्ञाता हो।
educational measurement
शैक्षिक माप, शैक्षिक मापन
शैक्षणिक प्रक्रियाओं तथा शिक्षार्थियों के परीक्षण, अनुमापन तथा मूल्य निर्धारण करने की क्रियाएं और उनका शास्त्रीय अध्ययन। इसके अंतर्गत परीक्षण के सिद्धांत, माप-निर्माण, मानकीकरण, परीक्षण-परिणामों की व्याख्या, विषयनिष्ठ और मूल्यनिष्ठ मूल्यांकन तथा प्राप्त मूल्यों की व्याख्या के लिए सांख्यिकी तकनीकों का प्रयोग आदि शामिल हैं।
educational technology
शैक्षिक प्रौद्योगिकी
अ- प्रशिक्षण पद्धतियों को बनाते और लागू करते समय वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रयोग जो शिक्षा के यथार्थ और अनुभवमूलक उद्देश्यों पर बल दे और शैक्षिक पद्धतियों का निर्देश करने के लिए किन्हीं शैक्षिक सिद्धांतों पर आधारित हो।
आ- आनुभविक, विश्लेषण द्वारा शैक्षिक पद्धतियों का प्रमाणीकरण करना।
इ- प्रशिक्षण में प्रयुक्त होने वाले आधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित दृश्य-श्रव्य उपकरण। सीमित अर्थों में उपकरण विन्यासी प्रशिक्षण तकनीक। उदाहरणार्थ अभिकलित्र (कम्प्यूटर), अनुकारी (साइम्युलेटर), टेलिविजन, रेडियो, विडियोटेप तथा अन्य यंत्रों की सहायता से किया गया प्रशिक्षण।
ई- योजनाबद्ध अनुदेश सामग्री और शिक्षण यंत्रों के माध्यम पर आधारित आत्म प्रशिक्षण।
education course
शिक्षा पाठ्यक्रम
दे. academic course
educator
शिक्षक
वह व्यक्ति जो शिक्षण या प्रशिक्षण का कार्य करे या शैक्षणिक विकास में जिसका योगदान हो।
efficiency record
दक्षता वृत्त, दक्षता अभिलेख
किसी कार्य को सुधारने के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रक्रिया का पता लगाने के लिए संकलित दत्त-सामग्री।
ego-alter theory
अह्य इतर सिद्धातं
वह सिद्धांत जिसके अनुसार कोई व्यक्ति अपने सामाजिक क्रिया-कलापों को अन्य व्यक्तियों के संदर्भ में निर्धारित करता है।
elective
ऐच्छिक पाठ्य विषय
ऐसा पाठ्य विषय जिसका चयन छात्र अपनी इच्छा से करे। यह अनिवार्य पाठ्य विषय से भिन्न होता है।
elective group
ऐच्छिक पाठ्य विषयावली
अनिवार्य पाठ्यक्रम के अतिरिक्त ऐसे पाठ्यक्रम वर्ग जिसमें से छात्र अपनी इच्छा के अनुसार किसी एक विषय वर्ग या विषय का चुनाव कर सकते हैं।