logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

foreign advertising
बाहरी विज्ञापन समाचारपत्र जिस नगर में छपता है उससे बाहर की किसी संस्था के विज्ञापन का प्रकाशन।

form or forma
फर्मा चेस के भीतर मुद्रण के लिये तैयार किया पृष्ठ या पृष्ठ समूह। जिस फर्में में किसी बड़े समाचार पत्र का केवल एक पृष्ठ आता है उसमें छोटे आकार की पुस्तक के आठ पृष्ठ आ सकते हैं।

format
बाह्य रूप, आरूप किसी पत्र-पत्रिका, पुस्तक या अन्य प्रकाशन का आकार, रूप और शैली।

fortnightly
पाक्षिक पन्द्रह दिन के अंतर से एक मास में दो बार प्रकाशित होने वाली पत्रिका।

fotog
फोटोग फोटोग्राफर के लिये स्लैंग।

four colour process
चौरंगा प्रक्रम (1) किसी रंगीन चित्र का रंग विभाजन करके अलग-अलग चार प्लेटों पर ब्लाक बनाना। ये रंग पीले, नीले, लाल, और काले होते हैं। (2) इन चार रंगों की प्लेटों को एक दूसरे पर छाप कर मूल चित्र का मिश्रित रंग प्रभाव उत्पन्न करना।

fourth estate
चौथा खंभा, खबर पालिका समाचार पत्रों के लिये एक गौरव पूर्ण शब्द। इसका प्रयोग सर्वप्रथम थॉमस बैबिंगटन मकाले ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में सन् 1828 में किया था। उन्होनें कहा था--`जिस दीर्घा में रिपोर्टर बैठते है वह राज्य-मंडल का चतुर्थ वर्ग बन गई है`। उस समय राज्य-मंडल के तीन वर्ग थे-लार्ड्स स्पीरिचुअल (धर्माधि पति), लार्ड्स टेम्पोरल (सामंती प्रभु) और कामन्स (लोक प्रतिनिधि)। वर्तमान प्रयोग में विधि पालिका (लेजिस्लेटिव), कार्यपालिका (एक्जीक्यूटिव) और न्यायपालिका (ज्यूडिशरी) को शासन के तीन आधार स्तंभ मानते हैं और चौथा स्तंभ यह है।

freedom of press
प्रेस स्वातंत्र्य समाचार और विचारों को प्रकाशित करने की स्वतंत्रता।

free lancer
स्वतंत्र पत्रकार ऐसा पत्रकार, लेखक या कलाकार जो किसी पत्र-पत्रिका का वेतन भोगी नहीं होता बल्कि स्वतंत्र रूप से अपनी रचनाएं सपारिश्रमिक प्रकाशनार्थ भेजता है।

free press
स्वतंत्र प्रेस देखिए 'freedom of press'


logo