कणिकी संरचना / कणीय संरचना
1. ऐसी मृदा संरचना जिसमें व्यष्टिगत दानों के गोलीय पुंज बन जाते हैं जिनके पार्श्व अस्पष्ट होते हैं।
2. मृदा संरचना जिसमें अनेक एकल कण गोलाकार समुच्चय में समूहित होते हैं और कणों का व्यष्टिगत आकार लुप्त हो जाता है। अधिक रंध्रयुक्त कण सामान्यतः मृदुकण कहलाते हैं। प्रचुर मात्रा में कणयुक्त दुमट मिट्टी फसल के लिए उपयुक्त होती है।
Granulated fertilizers
दानेदार उर्वरक
स्थायी समान आकार के गोलाकार उर्वरक।
Granule
कणिका
प्राकृतिक मृदा पुंज (मिट्टी का ढेला)
Graphic tablet
ग्राफीय पीठिका
एक लघु अंकरूपक जिसका प्रयोग जी आई एस कंप्यूटरीकृत प्रणाली के साथ अंतरक्रियात्मक कार्य के लिए किया जाता है।
Gravel
ग्रैवेल, बजरी
छोटे-छोटे, गोल शैल-खंडों का एक असंपिंडित शैल जो प्राकृतिक कारकों द्वारा शैलों के अपरदन के फलस्वरूप बनता है। इनमें शैल खंडों का साइज सामान्यतः 2 मि.मि. से लेकर 5 या 8 से.मी. के लगभग हो सकता है जो कि पानी की क्रिया द्वारा घिसने के कारण आमतौर पर गोल हो जाते हैं। ग्रैवेल के निक्षेप सामान्यतः नदियों और पुलिनों के साथ पाए जाते हैं।
Gravitational water
गुरूत्वीय जल
वह जल जो गुरूत्वाकर्षण के कारण मृदाओं में होकर मुक्त रूप से अंतः प्रवाहित होता है।
Great group
बृहत् समूह
मृदा वर्गों वाली ऐसी कोटि जिसमें समान अनुक्रम में समान प्रकार के संस्तर समान नमी तथा तापमान के प्रभावों की प्रवृत्ति हो।
Great soil group
बृहत् मृदा वर्ग
यू.एस.आधारित (परंपरागत) मृदा वर्गीकरण प्रणाली के उच्च वर्गें में से एक।
Green manure
हरी खाद
किसी फसल को हरी अवस्था में (खेत में) जोतकर बनाई गई खाद।
Grey scale
ग्रे स्केल
एक वर्ण प्रदर्शन युक्ति पर सूचना अंकित करने के लिए चमक स्तर।