logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Opposites
विरुद्ध / विरुद्धार्थीं
शब्द जो परस्पर विपरीत या भिन्न अर्थ देते हों।

Binary Opposites
द्विचर विरुद्ध
ऐसे विरुद्ध या विरुद्धार्थी शब्द जिनके अर्थ में 'होने' या 'न होने' का पूर्ण विरोध हो। जैसे- जीवित : : मृत। जो 'जीवित' है वह 'मृत' नहीं हो सकता और जो 'मृत' है वह 'जीवित' नहीं हो सकता।

Extreme Opposites
अतिविरुद्ध
ऐसे शब्द जिनके अर्थ में पूर्ण विरोध हो। देखिए- 'binary opposites'।

Poler Opposites
ध्रुवीय विरुद्ध
ऐसे विरुद्धार्थी शब्द जिनके अर्थ में 'कम' या 'अधिक' होने की स्थिति हो। जैसे- अमीर-गरीब। वास्तव में 'अमीर' और 'गरीब' के बीच अनेक स्थितियाँ हो सकती हैं। जैसे- 'कम गरीब', 'ज्यादा गरीब', 'थोड़ा अमीर', 'ज्यादा अमीर' आदि।

Orgot
गुप्त भाषा
ऐसी भाषा जिसे गुप्त भाषा के रूप में संबंधित समुह के व्यक्ति प्रयोग कर सकते हों और जिसे उस समूह के बाहर अन्य व्यक्ति न समझ पाते हों। जैसे- 'चोरों की भाषा'।

Orthography
वर्ण विन्यास / वर्तनी लेखन
उच्चरित ध्वनियों / शब्दों का लिखित रूप।

Paradigm
रूपावली
पद प्रक्रिया के द्वारा एक शब्द से निर्मित विभिन्न शब्द रूपों का समूह। जैसे- 'करना' क्रिया के रूप 'क्रिया', 'करेगा', 'करे', 'करूँ' आदि।

Paradigmatic
रूपावली परक
देखिए 'paradigmatic relation'।

Paradigmatic Relation
रूपावली परक संबंध
पद के द्वारा एक शब्द से निर्मित विभिन्न शब्द रूपों का परस्पर संबंध। शब्द व्यवस्था के अन्तर्गत शब्दों का परस्पर संबंध।

Parameter
विश्लेषण आधार
किसी उद्देश्य परक विश्लेषण के लिए निर्धारित क्षेत्र या बिंदु जिन के संदर्भ में तथ्यों का विश्लेषण किया जाता है।


logo