logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bedding
स्थापन
साँचा निम्नक में प्रतिरूप को अपेक्षित स्थिति में बालू भरकर बैठाने की प्रक्रिया।

Belleville spring
बेलीविले स्प्रिंग
वाशर के आकार की स्प्रिंग जिसका आंतरिक छिद्र उसके बाह्य व्यास से भिन्न तल में होता है।

Bellows
धौंकनी
वह यंत्र जिसमें एक कण तथा नम्य पार्श्व बनी होती है जो वायु प्रवाह को दिशा देती है। ढलाई शाला में लघु धौंकनी का प्रयोग पैटर्न की पृष्ठों से पृथककारी बालू को हवा के झौंके से हटाने में किया जाता है।

Bench drilling m/c
बैंच बरमा मशीन
यह एक लघु उदग्र तर्कु बरमा मशीन है जो अपने आधार के साथ बैंच पर आरोपित रहती है। यह छोटे आकार मे बनाई जाती है तथा इनका उपयोग परिशुद्ध एवं सूक्ष्म कार्यों में किया जाता है।

Bending stress
बंकन प्रतिबल
किसी अवयव के परिच्छेद पर कार्यरत बंकन आघूर्ण के कारण उस परिच्छेद मे उत्पन्न अभिलम्ब प्रतिबल। यह तनन तथा संपीडन दोनों ही प्रकार का होता है।

Bendix drive
बेन्डिक्स - चालक
मोदर गाड़ियों में इंजन चालू करने के लिए प्रयुक्त एक प्रकार की युक्ति। इसमें गरारी स्वतः ही गतिपालन चक्र को चलाती है तथा इंजन चालू हो जाने पर हट जाती है।

Bernoulis' theorem
बर्न्यूली - प्रमेय
इस प्रमेय के अनुसार किसी अपरिवर्ती रूद्धोष्म, असंपीड्य एवं श्यानता रहित तरल प्रवाह में धरारेखा की दिशा में तरल की संपूर्ण दाबोच्चता एक समान रहती है।

Bevel gear
बेवेल गियर / बेवेल गरारी
(1) वह गियर , जो दो ऐसे शेफ्टो को संयोजित करते हैं जिनके केन्द्रीय अक्ष समतलीय हों परन्तु समान्तर न हों।
(2) वे गरारियां, जिसके कोणीय पृष्ठ प र दाँते बने होते हैं। इनकी सहायता से कोण पर स्थित शॉफ्ट को शक्ति संचारित की जाती है।

Bevel gearing
बेवेल गियरन
बेवेल गरारियों का विन्यास, जिसकी सहायता से गति एक शाफ्ट पर संचारित की जाती है इन शाफ्टों के अक्ष एक दूसरे को किसी भी दाँतेदार पहिया जो शंक्वाकार छित्रक के आकार का होता है।

Bevel wheel
बेवेल पहिया
दाँतेदार पहिया जो शंक्वाकार छित्रक के आकार का होता ह । एक दूसरे के साथ कोण बनाये दो शाफ्टों के मध्य गति संचरित करने के लिये दो बेवेल पहियों का इस्तेमाल किया जाता है।


logo