logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Autokinesis
स्वत: गति
चाक्षुष भ्रम जिसमें एक प्रकाश-बिंदु जब पूर्णतया अंधेरे में चमकता है, तो वह गतिमान प्रतीत होता है।

Autokinetic effect
स्वत:गतिक प्रभाव
घने अंधकार में प्रकाश के किसी छोटे से स्थिर बिंदु की ओर कुछ देर तक आंख गड़ाकर देखते रहने पर उसमें होने वाली गति का आभास; वह स्थिर बिंदु वास्तव में गतिशील न होते हुए भी चलायमान सा प्रतीत होता है।

Autokinetic word technique
स्वत:गतिक शब्द प्रविधि
एक प्रकार की व्यक्‍तित्व-परीक्षण प्रणाली जिसमें पात्र को बिल्कुल अंधेरे कमरे में बैठाकर उससे ऐसे शब्द और वाक्य पढ़वाए जाते हैं जो सामने दीवार-आदि पर वस्तुत: गतिहीन प्रकाश बिंदुओं द्वारा लिखे होते हैं किंतु पात्र को वे चलायमान से प्रतीत होते हैं।

Automatic activation
स्वचालित सक्रियण
फैजियों के अनुसार-वे अभिवृत्‍तियाँ जिनका परिस्थितिजन्य संकेतों के साथ दृढ़ मूल्यांकनपरक संपर्क होता है, उनके स्मृति से स्वत: निकल कर मन में आने की संभावना ज्यादा होती है।

Automatic processing
स्वचालित प्रक्रमण
न्यूनतम संसाधनों के आधार पर किसी संज्ञान परक संकृत्य को करना होता है। यह वह क्रिया है जो अन्य संकृत्यों के न्यूनतम व्यतिकरणों एवम् मंतव्यों के अभाव स्वरूप होती है और जिसके प्रति व्यक्‍ति बोध रहित होता है।

Automation
स्‍वचलन, स्‍वचलीकरण यंत्र
मनुष्य के समान व्यवहार करने वाला यंत्र।

Automation conformity
यंत्रवत् समरूपता
फ्रौम के अनुसार व्यक्‍ति की स्वयं को सामाजिक संगठन के उपयुक्‍त बनाने या उसके अनुरूप ढालने की एक मानसिक रक्षायुक्‍ति या पलायन रक्षायुक्‍ति। इस प्रवृत्‍ति के अधीन हो जाने पर व्‍यक्‍ति समूह के प्रत्‍येक अन्‍य सदस्‍य के समान बनने का इस हद तक प्रयास करता है कि वह एक परस्पर परिवर्तनीय या प्रतिस्थापनीय यंत्रमानव बन कर रह जाता है।

Automatization
स्वचलीकरण
बिना किसी अचेतन प्रयास या निर्देश के किसी कार्य का, स्वत:चालित, निर्बाध और सुगम बन जाना।

Automatograph
स्वतोगति आलेखित्र
अनैच्छिक या अनिदेशित आंगिक गतियों का अभिलेख प्रस्तुत करने वाला उपकरण या प्रविधि।

Automorphic perception
आत्मानुरूपी प्रत्यक्ष
दूसरों को अपने जैसा ही समझने की प्रवृत्‍ति जिसमें व्यक्‍ति अपने और दूसरे लोगों के विभेदों की उपेक्षा कर केवल सदृशताओं पर ही जोर देता है।


logo