logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Learning curve
अधिगम वक्र
कार्य निष्पादन' और 'समय' के संबंध को दर्शानेवाला वक्र। इससे शिक्षार्थी की निष्पादन-प्रगति और त्रुटियों के कम होने की गति का लेखा-जोखा प्राप्त होता है।

Learning environmental theory
अधिगम पर्यावरणी सिद्धांत
ब्रूनर द्वारा बालक के संज्ञानात्मक विकास के अध्ययन का एक सिद्धांत। इसके अनुसार बालक के परिवेश के उद्दीपनों और सीखने के अनुभवों के अध्ययन से उसके मानसिक विकास को उचित रूप से समझा जा सकता है।

Learning empathy
अधिगम तदनुभूति
अधिगम की भूमिका निर्वहण विधि में विद्यार्थी द्वारा की जानेवाली भूमिका के प्रति तल्लीनता तथा समानुभूति। विद्यार्थी जितनी दृढ़ता से भूमिका के प्रति तदात्मीकरण करता है उतना ही वह भूमिका विषय तथा उसकी परिस्थितियों को अधिक समझता है।

Learning society
अधिगमशील समाज
ऐसा समाज जिसमें प्रत्येक नागरिक में निरंतर सभी परिस्थितियों में सीखने और स्वयं को प्रशिक्षित करने की प्रवृति होती है तथा जिसके लिए उसे अपेक्षित अवसर और साधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

Learning set theory (problem solving)
अधिगम विन्यास सिद्धांत (समस्या समाधान)
एक मत जिसके अनुसार उच्च महत्वपूर्ण कौशल अत्यंत विस्तृत समस्या समाधान अनुभव अर्जित करने पर ही प्राप्त किए जा सकते हैं।

Liberal education
उदार शिक्षा
प्रौद्योगिक तथा व्यावसायिक शिक्षा से इतर शिक्षा जिसमें मानविकी तथा समाज विज्ञान आदि विषयों का अध्ययन किया जाता है। आजकल मानवीय संवेगों के संवर्धन के लिए व्यावसायिक शिक्षा आदि में भी इस प्रकार की शिक्षा के कुछ अंशों का प्रावधान किया जाता है।

Life career game
जीवनवृत्ति खेल
एक प्रकार का अनुरूपण खेल जिसमें विद्यार्थी मानव के जीवन चक्र का अभिनय करते हैं। वे अपने साथी चुनते हैं. अपना व्यवसाय चुनते हैं, विविध प्रकार की शिक्षा प्राप्त करने के विषय में निर्णय लेते हैं और निर्णय के परिणामों से यह सीखते हैं कि ये निर्णय उनके वास्तविक जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर सकते हैं।

Life long education
आजीवन शिक्षा
व्यक्ति के समस्त जीवन तक चलनेवाली शिक्षा। यह न केवल प्रौढ़ शिक्षा तक ही सीमित है बल्कि इसमें शिक्षा की सभी अवस्थाएं - पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक आदि समाविष्ट हैं। इसमें औपचारिक एवं अनौपचारिक दोनों प्रकार की शिक्षा सम्मिलित है।

Life space
जीवन पर्यावरण, जीवन - देश
लेविन द्वारा प्रयुक्त एक संप्रत्यय। इसके अनुसार व्यक्ति और उसके द्वारा किसी भी समय प्रत्यक्षीकृत या अनुभूत सम्पूर्ण पर्यावरण जिससे उसके व्यवहार का निर्धारण होता है।

Likert type attitude scale
लिकर्ट प्रकार अभिवृत्ति मापनी
लिकर्ट द्वारा प्रतिपादित अभिवृत्ति मापनी का एक प्रकार जिसमें केवल स्पष्टतः अनुकूल अथवा प्रतिकूल अभिवृत्ति कथनों का प्रयोग किया जाता है। प्रयोग विषय को इस पांच बिंदुवाली मापनी पर प्रत्येक कथन का उत्तर देना होता है (क) दृढ़ सहमति, (ख) सहमति, (ग) अनिर्णनीत, (घ) असहमति (ढ) दृढ़ असहमति। इस प्रकार की मापनी पर प्रयोग विषय के कुल प्राप्तांक सभी एकांशों पर उसके प्राप्तांकों का योग है जिसमें उच्च प्राप्तांक अधिक अनुकूल अभिवृत्ति को दर्शाता है।


logo