logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

linguistic bibliography
एक भाषा प्रकाशित ग्रंथ संदर्भ सूची किसी भाषा में प्रकाशित ग्रंथों की संदर्भ सूची।

literary warrant
ग्रंथ राशि प्रमाण किसी विषय पर मुद्रित प्रलेखों की संख्या या उस विषय पर मुद्रित प्रलेखों की पूर्वामानित संख्या।

literature search
साहित्य अन्वेषण संदर्भ सेवा तथा अनुसंधान कार्य के बीच की अवस्था जिसमें किसी विशेष समस्या या विषय से संबंधित सब सामग्री एकत्रित करने की क्रिया आती है।

lithography
शिला मुद्रण, लिथोग्राफी एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें एक विशेष प्रकार के छेदों वाले पत्थर या किसी अन्य द्रव्य पर चिकने चाक या स्याही से बनी चित्रकला से मुद्रण किया जाता है।

litho-photography
लिय़ोफोटोग्राफी, शिला फोटोग्राफी एक अश्म मुद्रणीय प्रक्रम जिसमें मूल सामग्री को अश्म मुद्रणीय पत्थर या अन्य द्रव्य जैसे धातु प्लेट से पुनः मुद्रित किया जाता हैं।

loan record
आदान-प्रदान रिकार्ड, निर्गम-रिकार्ड पुस्तकालय से निर्गमित पुस्तकों का रिकार्ड।

loose chain
अबद्ध श्रृंखला ऐसी श्रृंखला जिसमें एक विषयक वर्ग उसकी अंतिम कड़ी हो।

lower link
अवर श्रृंखलांग श्रृंखला प्रक्रिया में आने वाले श्रृंखलागों में एक के नीचे आने वाला श्रृंखलांग।

machine serch
यांत्रिक अन्वेषण सूची में वांछित प्रलेखों की प्रविष्टियां ढूंढने के लिए यांत्रिक सहायता।

machine word
यांत्रिक शब्द कम्प्यूटर द्वारा प्रत्येक संक्रिया में प्रयुक्त अलग-अलग या प्राथमिक कूट अंकों की मानक संख्या वाली सूचना की इकाई।


logo