logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

fold
तह, मोड़ बीच का वह स्थान जहां से अखबार आधा मोड़ा जाता है।

folio
फोलियो पृष्ठ या पृष्ठ संख्या के साथ-साथ पत्र का नाम भी जो पाठ्य सामग्री के ऊपर या नीचे के हाशिया में छापा जाता है।

follow
अनुगामी समाचार किसी प्रकाशित समाचार का आगे का विवरण देना।

follow copy
मूल देखें, कापी देखें कम्पोजिटर को प्रूफ शोधक का यह निर्देश कि वह मूल प्रति से मिलान करके संशोधन करे। यह प्रूफ के शोधन का चिन्ह है।

following matter
पाठ्य सामग्री के साथ विज्ञापन-विभाग का एक शब्द। यह निर्देश कि अमुक विज्ञापन पृष्ठ का अमुक पाठय सामग्री के तत्काल बाद या उसके बराबर छापा जाए।

follow up
अनुगामी समाचार देखिए 'follow'

follow up story
अनुगामी समाचार दूसरे दिन के समाचार विशेषतः कई दिन तक चलने वाले खेल कूद से संबंधित या किसी पूर्व प्रकाशित समाचार का बाद का विवरण।

font
फौंट, मुद्रवर्ग, टाइप वर्ग एक ही ढलाई के मिले जुले मुद्राक्षर जो एक निर्धारित रूप रंग और आकार प्रकार के होते हैं।

foot slug
फुट स्लग लोहे की एक चौड़ी मोटी पट्टी जो पृष्ठ सामग्री को चेस में कसने के लिये कालमों के नीचे रखी जाती है।

footstick
फुट स्टिक, निचला फान देखिए 'foot slug'


logo