logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Group foster home
समूह प्रतिपालक गृह
ऐसा स्थान, जहाँ बालकों के एक छोटे समूह का पालन-पोषण प्रतिपालक माता-पिता द्वारा पारिवारिक परिवेश में किया जाता है। इन बालकों को पारिवारिक और सामूहिक दोनों ही प्रकार के परिवेशों के लाभ प्राप्त होते हैं।

Group goal
समूह-लक्ष्य
समूह द्वारा अंतर्क्रिया के सचेतन उपयोग से स्थिर की गई आकांक्षाएं या उद्देश्य।

Group hostility
समूह शत्रुता
किसी समूह के सदस्यों में कार्यकर्ता अथवा अभिकरण के प्रति शत्रुता की वह भावना जो विभिन्न स्थितियों में भिन्न-भिन्न रूपों में अभिव्यक्त हो सकती है। कुशल कार्यकर्ता इस भावना को उचित दिशा में मोड़कर उसका उपयोग व्यक्तिगत अथवा सामूहिक हित के लिए कर सकता है।

Group influence
समूह प्रभाव
व्यक्ति के मूल्यों, अभिवृत्तियों तथा विचारों आदि पर उसके सामूहिक परिवेश का पड़ने वाला समग्र प्रभाव जो उसके व्यवहार-प्रतिमानों के स्थिरीकरण में निर्णायक होता है।

Group integration
समूह एकीकरण, समूह समाकलन
एक प्रकार का समूह चिंतन जिसमें समूह के प्रत्येक सदस्य के योगदान में भिन्नता होते हुए भी उनमें मतैक्य की स्थिति होती है और उनकी बौद्धिक तथा संवेगात्मक अनुक्रियाओं की भिन्नता समाप्त हो जाने से समूह एक गठित इकाई बन जाता है।

Group interaction
समूह-अन्योन्य क्रिया
समूह के सदस्यों की वह सामाजिक प्रक्रिया जिसमें सदस्यगण परस्पर उद्दीपन बनते और प्रतिक्रिया करते हैं। सहयोग तथा समायोजन आदि समूह अन्योन्यक्रिया के सकारात्मक रूप हैं जबकि विरोध प्रतिद्वंद्विता आदि नकारात्मक।

Group interest
(1) वर्गहित (2) समूह अभिरुचि
(1) किसी संघटित समूह के सामान्य उद्देश्य जिसकी प्राप्ति के लिए समूह प्रयत्नशील रहता है। (2) समूह के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों द्वारा सामूहिक ध्येयों और मूल्यों को प्राप्त करने तथा सामूहिक प्रयास और संघटन को आगे बढ़ाने की आवश्यक चेतनावस्था।

Group interview
समूह-साक्षात्कार
सामूहिक परिवेश में सूचना प्राप्ति, निदान कार्य अथवा उपचार के उद्देश्य से समूह के कुछ सदस्यों अथवा सम्पूर्ण समूह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता या किसी विशेषज्ञ का वार्तालाप।

Group mind
समूह मन, सामूहिक मन
समूह के लोगों का वह व्यवहार जो समूह के किसी एक व्यक्ति की व्यक्तिगत विशिष्टिता के कारण नहीं बल्कि सभी व्यक्तियों के परस्पर संबंधों के कारण प्रकट होता है।

Group morale
समूह मनोबल
अपने समूह के आदर्शों एवं विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के प्रति सदस्यों में निष्ठा, उत्साह, विश्वास एवं आशा की भावना।


logo